कुमारी शैलजा के नृतेत्व में लड़ा जाएगा अगला चुनाव : सुभाष बत्तरा प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा के जन्मदिन पर युवाओं ने किया बढ़चढ़कर रक्तदान

Spread the love
कुमारी शैलजा के नृतेत्व में लड़ा जाएगा अगला चुनाव : सुभाष बत्तरा
प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा के जन्मदिन पर युवाओं ने किया बढ़चढ़कर रक्तदान
करनाल, 24 सितम्बर (पी एस सग्गू)

 पूर्व मंत्री सुभाष बत्तरा ने कहा है कि अगला चुनाव प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। कांग्रेस आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में विजय हासिल करेगी। लोगों का भाजपा से मोह भंग होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सरकार के खिलाफ यदि लड़ाई सड़कों पर लडऩी पड़ी तो सड़कों पर लड़ेेंगे। भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है, हर दिन लूट, डकैती, हत्या जैसे मामले सामने आ रहे है। इस सरकार में आज हर वर्ग परेशान है, इसलिए भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो गई है। वह करनाल के जाट भवन में आयोजित रक्तदान शिविर में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। यह कार्यक्रम कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा के जन्मदिन पर आयोजित किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक शमशेर सिंह गोगी ने की। इस अवसर पर विधायक शमशेर सिंह गोगी ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा के आदेश पर सभी कार्यकर्ताओं ने रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया। जन्मदिन पूरी सादगी के साथ मनाया गया। उन्होंने कहा कि कुमारी शैलजा हरियाण में सबसे अधिक सीनियर नेता है। उनको सभी कार्यकर्ताओं का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने सभी को साथ लेकर चलने की नीति बनाई है। इस मौके पर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है और कांग्रेस निश्चित ही सत्ता में वापसी करेगी। इस कार्यक्रम में सुबह से ही रक्तदान के प्रति युवाओं का उत्साह दिखाई दे रहा था। युवा नेता अरूण पंजाबी ने कहा कि युवाओं के साथ-साथ सभी वर्ग के लोगों ने रक्तदान शिविर में भाग लिया और सभी कार्यकर्ताओं तथा नेताओं ने कुमारी शैलजा की लम्बी उम्र की कामना की। इस अवसर पर रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं कांग्रेस नेता मुनीश परवेज राणा ने कुमारी शैलजा के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी और कहा कि आज उनका जन्मदिन रक्तदान कर मनाया गया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है हम सभी को इसके लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर कांग्रेस नेता इंद्रजीत सिंह गोराया, कंवरजीत सिंह विर्क, राजबीर चौहान, अरूण पंजाबी, मुनीश परवेज राणा, राजेन्द्र बल्ला, जीतराम कश्यप, नवजोत कश्यप, बिन्दर मान बल्ला, राजकिरण सहगल, सुनेहरा वाल्मीकि, गोपाल कृष्ण सहरोता, विनोद तितोरिया, जितेन्द्र चोपड़ा, रूपेन्द्र नरूला, राजेश चौधरी, कृष्ण गहलोत, राकेश निंब्रना, साहिल गौतम, पंकज शर्मा, चरणदेव कामरा, संतोष तेजान, अनुज सिंगला, कर्मबीर कश्यप सहित तमाम कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top