रिटायर्ड कर्मचारियों का सहारा बने कर्मचारी प्रकोष्ठ –विद्यानंद लाम्बा

Spread the love
रिटायर्ड कर्मचारियों का सहारा बने कर्मचारी प्रकोष्ठ –विद्यानंद लाम्बा
करनाल 21 सितंबर(पी एस सग्गू)
सेवा निर्वत कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विद्यानंद लाम्बा ने प्रकोष्ठ के सदस्यों को आह्वान किया कि आप सभी को रिटायर्ड कर्मचारियों के साथ साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते हुए उनका सहारा बनने का काम करना है।
आज  करनाल में रेलवे रोड स्थित भाजपा कार्यालय मे सेवा निवृत्त कर्मचारी प्रकोष्ठ की परिचयात्मक बैठक जिला संयोजक श्याम सिंह चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
इस बैठक मे कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष विद्या रत्न के अतिरिक्त भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण लाठर, जिला महामंत्री राजबीर शर्मा, जिला मीडिया प्रमुख डा अशोक कुमार, कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओम नाथ मलिक, सह संयोजक राम भजन वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अपने अपने सम्बोधन मे प्रदेशाध्यक्ष विद्या रत्न ने कहा कि सभी रिटायर्ड कर्मचारियों को चाहिए कि समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते हुए आम लोगों के साथ साथ अपने जितने भी रिटायर्ड कर्मचारी साथी हैं उनके जो भी संगठन सम्बन्धित कार्य हैं उनको करवाने मे उनका सहयोग करें।
उन्होंने कहा कि रिटायर्ड कर्मचारियों को सहारे की जरूरत होती है और सभी उनका सहारा बनकर उनके मददगार बनें। उन्होंने इस अवसर पर संगठन को मजबूती प्रदान के लिए अधिक से अधिक लोगों को अपने साथ जोडने की अपील करते हुए कहा कि इससे आपको व पार्टी को ताकत मिलेगी।
इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस शासनकाल के काले कारनामों का जिक्र करते हुए कहा कि किस प्रकार कांग्रेस शासनकाल में कामनवैल्थ घोटाला हुआ और   कांग्रेसी नेताओं ने देश को लूटने का काम किया। उन्होंने कांग्रेसी शासन के नसबंदी काल का भी इस मोके पर जिक्र किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने इस अवसर पर उनका स्वागत करते हुए अपने सम्बोधन मे कहा कि कर्मचारी वर्ग की समाज मे अग्रणी भूमिका होती है और इनकी बात का समाज के हर वर्ग मे गहरा प्रभाव पडता है ।
जिलाध्यक्ष ने आह्वान किया कि संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को अपने साथ जोडने का काम करें।
इस मौके पर प्रकोष्ठ के संयोजक श्याम सिंह चौहानएवं सह संयोजक राम भजन वर्मा ने इस मौके पर उपस्थित सभी का आभार प्रकट किया।
इस बैठक मे मास्टर नाथीराम वाल्मीकि,नफे सिंह, माया राम धीमान, सुभाष शर्मा, बलवंत भारद्वाज, मदनलाल,प्रेम चंद, राजरूप सिंह, रामकिशन, रमेश कुमार, पाला राम,विजेंद्र पाल चौहान, पूरणमल आदि मौजूद थे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top