करनाल 20 अक्टूबर
नगर निगम करनाल के वार्ड न 7 के 3 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए आज भाजपा प्रत्याशी सरिता कालडा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।सरिता कालडा जो कि इस वार्ड के पूर्व पार्षद रहे सुदर्शन कालडा की पत्नी है। सुदर्शन कालडा के अचानक देहांत के कारण रिक्त हुई इस सीट पर उनकी पत्नी को भाजपा ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है।इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री वेद पाल एडवोकेट उपस्थित रहे जिन्होंने अपनी उपस्थिति में इस नामांकन पत्र दाखिल करवाया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री वेद पाल ने बताया कि सुदर्शन कालडा के देहांत के बाद वार्ड के अधूरे पड़े कामों को पूरा करने के लिए भाजपा ने उनकी पत्नी सरिता कालडा को भाजपा का उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा मे महिलाओं को सम्मान दिया जाता है और भाजपा संगठन मे हमेशा से ही महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है
इस मौके पर जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने बताया कि सरिता कालडा पहले भी इसी वार्ड से पार्षद रह चुकी हैं और इनके पति सुदर्शन कालडा जो कि इसी वार्ड से तीन बार निर्वाचित हुए थे और उनके अचानक देहांत के बाद इस परिवार का समाज सेवा के कार्यों एवं इनके राजनीति में योगदान को देखते हुए हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री के निर्देश अनुसार सरिता कालडा को भाजपा प्रत्याशी बनाया गया है।योगेंद्र राणा ने बताया कि चुनाव में सभी भाजपा संगठन इनके साथ खडा है और पार्टी के सभी पार्षद एवं कार्यकर्ता चुनाव मे इनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करते हुए इनको रिकॉर्ड तोड़ मतों से विजय हासिल करवाने का काम करेंगे।करनाल की मेयर रेणूबाला ने भी सरिता कालडा और उनके पति स्वर्गीय सुदर्शन कालडा के कामों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह परिवार समाज सेवा मे हमेशा अग्रणी भूमिका निभाता रहा है और जो वादों सुदर्शन कालडा के देहांत के कारण अधूरे रह गये थे उनको सरिता कालडा पूरा करेंगी इसके लिए उन्हें संगठन की और से सम्पूर्ण सहयोग दिया जाएगा।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेद पाल के अतिरिक्त जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, मेयर रेणूबाला गुप्ता,पूर्व जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद, मुख्य मंत्री प्रतिनिधि संजय बठला,संतोष अत्रेजा, पूर्व विधायक स बक्शीश सिंह, रमेश कश्यप, अशोक सुखीजा, कृष्ण गर्ग,जिला उपाध्यक्ष प्रवीण लाठर, संजय राणा, जिला महामंत्री राजबीर शर्मा, सुनील गोयल एवं जिला मीडिया प्रमुख डा अशोक कुमार, आई टी सैल प्रमुख विकास कथुरिया, सह प्रमुख मनमीत बावा एवं अन्य सभी भाजपा पार्षदों के अतिरिक्त, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता, तथा मनोनीत पार्षद दीपक गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।