कार्यकर्ता होते हैं पार्टी की रीढ़ सभी कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए जमीनी स्तर तक काम करें -असीम गोयल

Spread the love

कार्यकर्ता होते हैं पार्टी की रीढ़ सभी कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए जमीनी स्तर तक काम करें -असीम गोयल
करनाल 2 सितंबर(पी एस सग्गू)
संगठनात्मक विषयों एवं पंचायत व निकायों के चुनावों की तैयारियों को लेकर अम्बाला विधायक असीम गोयल अपने दो द्विसीय प्रवास के दौरान करनाल पंहूचे।
अपने इस दो द्विवसीय प्रवास के दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू हो कर उनसे संगठन की मजबूती हेतु कार्य करने के लिए उचित दिशानिर्देश दिये।
अपने इस प्रवास के दौरान अम्बाला विधायक असीम गोयल ने स्थानीय कृष्णा मन्दिर मे जिला के सभी के सभी 17 मंडलों के पदाधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित किया। बैठक से पूर्व सभी से परिचय के उपरांत उन्होंने अपने सम्बोधन मे कहा कि संगठन के सभी कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं और सभी कार्यकर्ताओं को चाहिए कि संगठन की मजबूती के लिए जमीनी स्तर तक काम करते हर बूथ को मजबूत बनाने का काम करें।
उन्होंने इस मौके पर सभी मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिए कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के निर्देश अनुसार 25 सितंबर तक सभी बूथों की रचना करनी अति आवश्यक है इसलिए इस दिशा मे शीघ्रता से कार्यवाही करें।
इस बैठक मे मंडल अध्यक्ष व महामंत्रियों का आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात जरूर सुने और दूसरे लोगों को भी मन की बात सुनने के लिए प्रेरित करें तथा शश बूथ प्रमुख व शक्ति केंद्र प्रमुख के साथ मंडल पदाधिकारी हर महीने बैठक अवश्य करें। असीम गोयल के इस प्रवास को काफी अहम माना जा रहा है । भाजपा संगठनात्मक रूप से बेहद मजबूत होना चाहती है।
असीम गोयल ने सभी कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत पद परिचय किया और पार्टी संगठन के दायित्व के बारे सभी से जानकारी लेते संगठनात्मक कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।इस मौके पर असीम गोयल ने कहा कि सभी पदाधिकारियों ने जिस तरह से डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस से जयंती तक पूरे जोश के साथ कार्यक्रम किए। इस जोश को आगे भी बरकरार रखें। उन्होंने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी पदाधिकारियों के साथ चर्चा की।
इससे पूर्व उन्होंने जिला पदाधिकारियों की एक बैठक मे संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की ।इन कार्यक्रमों मे पर विधायक असीम गोयल के अतिरिक्त जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा ,जिलाप्रभारी दीपक शर्मा, इंद्री विधायक राम कुमार कश्यप, घरोंडा विधायक हरविंद्र कल्याण, नीलोखेड़ी पूर्व विधायक भगवान दास कबीरपंथी, असंध के पूर्व विधायक स बक्शीश, करनाल प्रभारी रविबतान,जिला उपाध्यक्ष प्रवीण लाठर, अमृत जोशी,संजय राणा, मुकेश अरोड़ा,महामंत्री राजबीर शर्मा, सुनील गोयल ,जिला मीडिया प्रभारी डा अशोक कुमार, समन्वयक हरपाल कलामपुरा, आई टी प्रमुख विकास कथुरिया, रजनी प्रोचा, संतोष कश्यप, मेघा भंडारी के अतिरिक्त सभी 17 मंडलों के मंडल अध्यक्ष,महामंत्री, व अन्य पदाधिकारियों के अतिरिक्त पालक व प्रभारी उपस्थित थे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top