हरियाणा सरकार ने 2500 दिनों में अंत्योदय को लक्ष्य मानकर प्रदेश को आगे बढ़ाया, हर वर्ग की भलाई के लिए सरकार ने बनाई योजनाएं : मुख्यमंत्री मनोहर लाल।

Spread the love

हरियाणा सरकार ने 2500 दिनों में अंत्योदय को लक्ष्य मानकर प्रदेश को आगे बढ़ाया,
हर वर्ग की भलाई के लिए सरकार ने बनाई योजनाएं : मुख्यमंत्री मनोहर लाल।


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल में स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज चुनावों की समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं में भरा जोश
करनाल 28 अगस्त(पी एस सग्गू)
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा सरकार ने 2500 दिनों के कार्यकाल में अंत्योदय को लक्ष्य मानकर प्रदेश को आगे बढ़ाया है, हर वर्ग का भला कैसे हो, इसके लिए अनेक योजनाएं बनाई हैं। हर कार्यकर्ता को विश्वास के साथ सरकार की उपलब्धियों के लोगों के बीच में रखना होगा और इन योजनाओं का हर व्यक्ति को लाभ मिले इसके लिए प्रेरित करना होगा ताकि प्रदेश में सरकार के प्रति सद्भावनापूर्ण वातावरण बन सके। हरियाणा सरकार ने प्रदेश के लोगों के भलाई के लिए वो किया जो दूसरी सरकारों ने कभी सोचा भी नहीं था।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को करनाल के एक होटल में स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज चुनाव से संबंधित कार्यकर्ताओं की राज्य स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश में मूलभूत सुविधाओं को ठीक रही है ताकि समाज के हर व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिले। इससे पहले अपात्र व्यक्ति को ही योजनाओं का लाभ मिलता था, परंतु सरकार की कोशिश है कि पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ मिले। हर कार्यकर्ता लोगों के बीच में जाकर सरकारी कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दे। उन्होंने कहा कि 70 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत नवम्बर तक मुफ्त में अनाज दिया जा रहा है। लोगों की भावना सरकार के प्रति काफी सकारात्मक है, पंरतु विपक्ष बिना किसी तथ्य के सरकार की योजनाओं को जनता के सामने तरोड़-मरोड़ कर पेश कर रहा है। कार्यकर्ताओं को विश्वास के साथ अपनी बात जनता के सामने पेश करनी होगी। सीएम ने कहा कि हमारे पास लोगों को कहने के लिए बहुत कुछ है, हमने लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए काम किया है। अब परिणाम बेहतर आने शुरू हो गए हैं, जिस परिवार की आय 1 लाख 80 हजार रुपये वार्षिक है, उस परिवार को योजना का लाभ मिले, किस प्रकार परिवार आगे बढ़े इसके लिए सरकार द्वारा गति से काम किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को कहा कि हमारी सरकार के आने के बाद कईं कार्य किए हैं जिनमें विशेष रूप से सत्ता के दलालों पर अंकुश लगाया गया है। बहुत से काम किए गए हैं और भी काम शेष है, उनका एक ही लक्ष्य है कि प्रदेश का हर व्यक्ति कैसे साधन सम्पन्न हो, प्रदेश कैसे आगे बढ़े, उनकी चिंता सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि लगातार पानी का स्तर घट रहा है, पानी को कैसे बचाया जाए, इसके लिए भी सरकार ने कईं योजनाएं बनाई हैं, सभी कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वह पानी बचाने के लिए लोगों को जागरूक करें।
बॉक्स: भाजपा नगर निगम के चुनाव, लड़ेगी पार्टी सिम्बल पर, स्थानीय निकाय व पंचायती राज के चुनावों के लिए बनाई जाएंगी जिला व मंडल स्तर पर कमेटी, चुनाव में महिलाओं के लिए सरकार ने की 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी, बैठक में लिया कार्यकर्ताओं से चुनाव के लिए सुझाव – ओम प्रकाश धनखड़।
करनाल में नगर निकाय व पंचायती राज चुनाव की समीक्षा बैठक के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज की बैठक में नगर निकाय व पंचायती राज चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए गए हैं कि आने वाले इन चुनावों में पार्टी की भूमिका पर विचार किया गया। चुनाव के लिए कमेटी बनाई जाएगी, यह कमेटी चुनाव तक काम करेंगी। इन जिला, ब्लॉक व मंडल स्तर कमेटी में 3 से 5 सदस्य शामिल होंगे। स्थानीय निकाय के नगरनिगम चुनाव में भी एक कमेटी पार्टी सिम्बल पर लड़ेगी। उन्होंने कहा कि नगरपालिका व नगरपरिषद का चेयरमैन का चुनाव भी पार्टी सिम्बल पर लड़ा जाएगा। पंचायती राज चुनाव पार्टी के चिन्ह पर लड़े जाने का फैसला चुनाव समिति द्वारा किया जाएगा। महिलाओं को चुनाव में भागीदारी के लिए हरियाणा सरकार ने 50 प्रतिशत हिस्सेदारी का फैसला लिया है, परंतु यह उच्च न्यायालय में विचाराधीन है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top