मानव सेवा संघ में रविवार को निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया

Spread the love

मानव सेवा संघ में रविवार को निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया
करनाल 21 फरवरी  (पी एस सग्गू)
करनाल  के मानव सेवा संघ में रविवार को निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। शिविर में 385 लोगों की आंखों की जांच की गई। इनमें से 175 लोगों की आंखें ऑपरेशन योग्य पाई गई। इन सभी मरीजों को ऑपरेशन करने की तारीख दे दी गई है। ऑपरेशन भी निशुल्क किया जाएगा। यह शिविर मानव सेवा संघ के संचालक स्वामी प्रेम मूर्ति की देखरेख में लगाया गया। डॉ बीके ठाकुर व उनकी टीम ने लोगों की आंखों की जांच की। स्वामी प्रेममूर्ति ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के लिए निशुल्क शिविर समय-समय पर लगाया जाता है। दानी सज्जनों के सहयोग से मानव सेवा संघ मानवता की सेवा कर रहा है। इस अवसर पर निफा अध्यक्ष प्रितपाल पन्नू, ओपी सचदेवा, सुरेश जुनेजा, टीसी अग्रवाल, कृष्णललाल तनेजा, चंपा आहूजा, मनोहर लाल ढींगरा, सज्जन सिंह दहिया, जगदीश नागपाल, नरेश गुप्ता, मंजू वर्मा व एसडी अरोड़ा आदि मौजूद रहे। शिविर में पहुंची एक बहुत जरूरतमंद महिला निर्मल की सभी ने मिलकर आर्थिक मदद भी की। लगभग 11 हजार रुपये की राशि इस महिला को भेंट की गई। शिविर में महिला के नेत्रों की जांच भी की गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top