किसानों पर बर्बर लाठीचार्ज मनोहर सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा:त्रिलोचन

Spread the love

किसानों पर बर्बर लाठीचार्ज मनोहर सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा:त्रिलोचन
प्रदेश में आपातकाल जैसे हालात
मुख्यमंत्री के क्षेत्र में लोग दवाओं बच्चे दूध के लिये तरसे
करनाल 28 अगस्त ( पी एस सग्गू)
करनाल कांग्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने कहा है कि अपनी बात कहने जा रहे किसानों पर पुलिस का बर्बर लाठी चार्ज मनोहर सरकार के ताबूत में आखरी कील साबित होगा।उन्होंने कहा कि जो विधायक अपने लोगो से नही मिल सकता है।जो मुख्यमंत्री किसानों का विरोध सहन नही कर सकता हो।उसे पद पर रहने का अधिकार नही है।उन्होंने कहा कि बीजेपी और मनोहर सरकार ,हरियाणा सरकार में मंत्री,विधायक और सांसद लोगो का भरोसा खो चुके है।अब चुनाव में औपचारिकता शेष है।प्रदेश के लोगो ने सरकार और बीजेपी के प्रति अविश्वास जता दिया है।यही कारण है कि अब यह लोग बैठक नही कर सकते है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आने के बाद करनाल को जेल बना दिया।हर रास्ते पर बंकर बना दिये।रास्ते रोक दिए।करनाल के लोगो को अपने ही शहर में बंधक बना दिया।बीमार लोग अस्पताल नही जा पाए।बच्चे दूध को तरस गए।बच्चे स्कूल नही जा पाए।परीक्षा देने से बच्चे बंचित रह गए। गर्भवती महिलाओं को भी नही बक्शा। करनाल के सभी प्रवेश द्वारों को बड़े बंकर नुमा बाहन लगा कर सील कर दिया।लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ा।यदि मुख्यमंत्री को अपने मतदाताओं से डर लगता है तो वह करनाल छोड़ दे।उन्हें यदि यहां विरोध से भय लग रहा था तो करनाल से बाहर कार्यक्रम कर लेते।उन्होंने कहा कि इतना डरपोक मुख्यमंत्री पहले कभी नही देखा।मनोहर लाल पहले सीएम है जो अपने मतदाताओं के सामने जाने से डरते है।आखिरकार मुख्यमंत्री कब तक सुरक्षा के बीच चलेंगे।सत्ता से उतरने के बाद कौन बचाएगा।मुख्यमंत्री मनोहर लाल अब तक के सबसे अधिक तानाशाह और अलोकप्रिय मुख्यमंत्री है।जिनको हर किसान काले झंडे दिखाना चाहता है।करनाल आज मुख्यमंत्री को विधायक बना कर खून के आंसू रो रहा है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top