तिरंगे का सम्मान करना, शहीद वीरों का सम्मान करना है–जगमोहन आनंद

Spread the love

तिरंगे का सम्मान करना, शहीद वीरों का सम्मान करना है–जगमोहन आनंद
भाजपा कार्यकारिणी की तिरंगा यात्रा को लेकर हुई बैठक
करनाल 11 अगस्त (पी एस सग्गू)

शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा को लेकर आज स्थानीय कृष्णा मंदिर मे बैठक का आयोजन किया गया ।भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा के नेतृत्व में हुई इस बैठक मे पूर्व जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद, मुख्यमंत्री प्रतिनिधि संजय बठला, यात्रा के सहसंयोजक अशोक सुखीजा, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग, पूर्व डिप्टी मेयर मनोज वधवा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगदेव पाढा, जयपाल शर्मा,सतीश राणा, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण लाठर, जिला महामंत्री सुनील गोयल, कार्यालय प्रमुख शाम बतरा, जिला मीडिया प्रभारी डा अशोक कुमार मौजूद थे।
बैठक मे सबसे पूर्व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व मे ओलंपिक में सबसे अधिक हरियाणा के प्रतिभावान खिलाड़ियों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और सर्वाधिक मैडल जीतने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री को बधाई दी गई।बैठक मे मुख्य रुप से उपस्थित पूर्व जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद ने कहा कि देश को आजाद करवाने एवं देश की रक्षा करने वाले शहीद हमारे देश की आन बान शान हैं।
शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा मे तिरंगे का सम्मान देश पर शहीद हुए वीरों का सम्मान करना है।जगमोहन आनंद ने कहा कि भारत देश सदा वीरों की भूमि रहा है और जब-जब भी हमारे देश पर कोई संकट आया तो देश के वीरों ने अपने प्राणों की बाजी लगाकर देश की रक्षा की है।उन्होंने कहा कि इस शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों में देश के प्रति देशभक्ति निर्माण करना है क्योंकि शहीदों की शहादत को कभी भुलाया नही जा सकता ।आज की बैठक मे शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा की तैयारियों पर चर्चा करते हुए जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने कहा कि जिस भी कार्यकर्ता को यात्रा के लिए जो भी जिम्मेदारी सोंपी गई है उसका निर्वाह पूरी ईमानदारी और मेहनत से करें जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि 14 अगस्त शनिवार को सुबह 9.30 बजे रामलीला मैदान से इस यात्रा की शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात इसकी शुरुआत होगी और इसके बाद यह कमेटी चोंक से होती हुई कर्ण गेट के सामने से कुजंपुरा रोड से हस्पताल चोंक फिर महात्मा गांधी चोंक से अम्बेडकर चोंक और शहीद स्मारक स्थल पर माल्यार्पण के बाद इस यात्रा का समापन किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा ने बताया कि इस पूरे मार्ग को तिरंगा झंडों,स्वागती द्वारा एवं फूलों से सजाया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री प्रतिनिधि संजय बठला ने कहा कि करनाल मे होने वाली शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा मुख्यमंत्री के गृहक्षेत्र होने के कारण काफी अहम है। और यह यात्रा इतनी अभूतपूर्व हो की इसकी गूंज पूरे प्रदेश में सुनाई दे।इसलिए सभी कार्यकर्ता मर्यादा मे रहकर इसको सफल बनाने में अपना अहम योगदान दें
शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा के सहसंयोजक अशोक सुखीजा ने इसकी तैयारियों को लेकर सभी से विस्तार से चर्चा की और इसके सफल आयोजन के लिए सभी को उचित दिशानिर्देश जारी किए।इस मौके पर पूर्व पार्षद अशोक मदान,तीनों मंडलों के मंडल अध्यक्ष राजेश अघी, सुनील गुप्ता, जसपाल वर्मा के अतिरिक्त पार्षद वीर विक्रम,मुकेश अरोड़ा, गिन्नी विर्क, हरीश बिट्टू, रजनी प्रोचा एवं मीडिया कोरडीनेटर हरपाल कलामपुरा, महिला मोर्चो अध्यक्षा मीनाक्षी भिडंर,निर्मल बहल,अमित राणा, सुनील मदान, शशी टंडन आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top