शौर्य, शांति एवं समृद्धि का प्रतीक है तिरंगा–असीम गोयल

Spread the love

शौर्य, शांति एवं समृद्धि का प्रतीक है तिरंगा–असीम गोयल
करनाल 09 (पी एस सग्गू)
शौर्य शांति एवं समृद्धि का प्रतीक है तिरंगा और जबतक हमारे जवानों मे देशभक्ति का जज्बा रहेगा भारत माता की तरफ किसी की भी आंख उठाने की हिम्मत नहीं होगी।
आज जुण्डला मे शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा मे विशेष रूप से मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित अम्बाला विधायक असीम गोयल ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा राष्ट्रीय ध्वज के एवं शहीदों के सम्मान के लिए निकाली जा रही हैं।
कार्यक्रम मे विशेष रूप से जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा, अंबाला विधायक असीम गोयल , तिरंगा यात्रा के संयोजक स. बख्शीश सिंह विर्क ,प्रदेश प्रवक्ता विरेन्द्र चौहान , जिला महामंत्री सुनील गोयल , जिला उपाध्यक्ष संजय राणा,प्रवीन लाठर, अमृत लाल जोशी, जिला सचिव जोगिन्द्र वाल्मीकि ,जिला मीडिया प्रभारी डा अशोक कुमार, आई टी प्रभारी विकास कथुरिया, जुण्ड़ला मंडल अध्यक्ष, अजीत राणा, बल्ला मंडल अध्यक्ष संदीप सैनी, जलमाना मंडल अध्यक्ष, रमेश जांगड़ा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ललित दाबड़ा,हरपाल कलामपुरा,तिरलोकी नाथ आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर विधायक असीम गोयल ने तिरंगे की महत्व को बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय ध्वज के तीन रंगों में भगवा रंग शौर्य, प्राकरम, और वीरता का प्रतीक है सफेद शांति तथा हरा रंग हरियाली का प्रतीक है । उन्होंने इस अवसर पर शहीदों के सम्मान मे बोलते हुए कहा कि फौजी सीमाओं पर डयूटी करता है और हमारी रक्षा के लिए अपनी छाती पर गोली खाने का काम करता हे और हम चैन की नींद सोते हैं उनके सम्मान के लिए यह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही हैं।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने बताया कि इस यात्रा से पूर्व करनाल जिला नीलोखेड़ी और इंद्री मे भी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा चुका है और आगामी 13 अगस्त को घरोंडा जिसमें प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, और 14 अगस्त को करनाल मे शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी जिसमे प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी उपस्थित रहेंगे
करनाल जिला की असंध विधानसभा क्षेत्र के जुण्डला मे भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा के नेतृत्व मे देश की आन बान हमारे शहीद जवानों के सम्मान मे भाजपा द्वारा शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा निकाली गई ।
इस यात्रा के संयोजक असंध के पूर्व विधायक सरदार बक्शीश सिंह एवं सह संयोजक
महिपाल राणा थे।
इस शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा मे हजारों की संख्या में युवक, महिलाओं व किसानों ने भाग लिया। भारत माता की जय व वंदे मातरम के उदघोष करते हुए यह यात्रा शहीद दरबार सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद यात्रा अनाज मंडी से शुरु होकर मुख्य बाजार से होती हुई गऊशाला जुण्डला पर इसका समापन हुआ।
इस मौके कृष्ण कुमार युवा मोर्चा अध्यक्ष असंध, पलविंदर संधू मण्डल अध्यक्ष असंध मण्डल, संदीप सैनी गोली मण्डल अध्यक्ष बल्ला, सज्जन अत्रि ,सुभाष चन्दर , प्रवीण नरवाल सरपंच, गुलाब मुनक, असंध मण्डल प्रभारी दीपक शर्मा, जगविंदर सिंह अलपसंख्यक मोर्चा असंध, बाबा सूबा सिंह मण्डल अध्यक्ष sc मोर्चा असंध, बलदेव सिंह दनौली, विक्रम राठी ठरी, ऋषिपाल गंगाटेहडी, अजित गोली, महिपाल राणा मुनक , ब्रहमपाल राणा सालवन, हरप्रीत सिंह विर्क,सुनीता अरडाना महिला मोर्चा अध्यक्ष असंध, विनय राणा, बलदेव सिंह दनौली, हरिकिशन अरोड़ा, डॉ बूटी राम, प्रदीप गोयल,राजेश दुपेड़ी, संजय दुहन किसान मोर्चा अध्यक्ष असंध,मीडिया प्रभारी बल्ला मंडल विवेक राणा ,असंध मंडल अमरजीत मुंडे, जुण्डला मंडल बब्बू माजरा,मंडल अध्यक्ष संदीप सैनी, महामंत्री अमित राणा ,महामंत्री नितिन राणा , जय भगवान ,संजीव पाल जय कुमार, सभी शक्ति केन्द्र प्रमुख ,बूथ प्रमुख व अन्य बल्ला मंडल के सभी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top