हमारे देश की आन बान और शान हैं सैनिक—योगेंद्र राणा -शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा की तैयारि

Spread the love

हमारे देश की आन बान और शान हैं सैनिक—योगेंद्र राणा
-शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर हुई बैठक–
करनाल 30 जुलाई (पी एस सग्गू)

करनाल मे भारतीय जनता पार्टी द्वारा मातृभूमि की रक्षा करने वाले शहीदों के सम्मान मे पूरे देश मे प्रत्येक विधान सभा स्तर पर शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा निकाली जांएगी।
इसकी तैयारियों को लेकर आज इंद्री हलके मे भाजपा के इंद्री, गढीबीरबल, और कुजंपुरा मंडल की एक संयुक्त बैठक हुई।जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने तिरंगा यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया और इसके यात्रा की सफलता के लिए उचित दिशानिर्देश दिये।
इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि शहीद हम सबके पुज्यनीय हैं। शहीदों के कारण हम देश में चैन अमन की सांस ले रहे हैं। सैनिक हमारे देश की आन बान शान हैं। इसलिए सभी से अनुरोध है कि इस तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी दिखा कर हम इनका सम्मान करें।
उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इस तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता पैदल, साइकिल, मोटरसाइकिल या कारों पर अपने हाथों मे तिरंगा लेकर चलते हुए इस यात्रा द्वारा शहीदों का सम्मान करेंगे और इस तिरंगा यात्रा की शुरुआत अपने इलाके मे स्थापित शहीदों की प्रतिमाओं की साफ सफाई और माल्यार्पण के बाद की जाएगी।
जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने शहीदों के सम्मान के बारे मे बोलते हुए कहा कि हमारे देश के 125 करोड़ से भी अधिक देशवासियों की सुरक्षा के लिए हमारे देश के सैनिक अपनी जान की परवाह न करते हुए सीमा पर दुख दर्द को सहकर ईमानदारी से अपने कर्तव्य को निर्वाह करते हुए हमारी सुरक्षा कर रहे हैं।
इन सैनिकों ने कोराना काल मे भी आतंकवाद के खिलाफ अनुशासन से जंग लडकर अपने जीवन की आहुति देकर मातृभूमि की रक्षा की है।
अतः हमारा फर्ज बनता है कि ऐसे शहीदों को नमन करते हुए हम सभी इनका इनका सम्मान करें।
बैठक में इंद्री मंडल अध्यक्ष स. अमनदीप सिंह , गढ़ी बीरबल मंडल अध्यक्ष अमित कांबोज, कुंजपूरा मंडल अध्यक्ष मोहन सैनी , ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष नन्द लाल पांचाल , कुंजपुरा मंडल प्रभारी मेघा भंडारी , सह संयोजक धर्मपाल शाडिल्य जी, जगदीश गोयल, महेंद्र पंजोखरा , कुंजपुरा मार्किट कमेटी के पूर्व चेयरमैन ईलम सिंह , रघबीर बत्तान , महेंद्र पाल एवम तीनो मंडलों के सभी जेष्ठ व श्रेष्ठ कार्यकर्ता साथी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top