महापुरूषों, धार्मिक संतो तथा राजनीतिक हस्तियों की तमाम प्रतिमाओं की देखभाल के लिए हों न्यास का गठन – त्रिलोचन सिंह महात्मा गांधी की प्रतिमा से गायब हुआ चश्मा, कांग्रेसियों में रोष

Spread the love

करनाल, 4 जून (पी एस सग्गू)
करनाल में महात्मा गांधी की प्रतिमा से गायब हुआ चश्मा कांग्रेसियों में भारी रोष इस पर अपनी प्रतिक्रिया जताते हुए इस घटनाक्रम की निंदा व्यक्त करते हुए कांग्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने कहा कि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी चौक पर लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर से चश्मा गायब मिला। इससे पहले फूसगढ़ में बाबा साहब डा. अम्बेडकर की प्रतिमा को खंडित किया गया। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की प्रतिमा से उनका परना गायब हो गया। घरौंडा के गांव में विश्वकर्मा की प्रतिमा के साथ तोड़-फोड़ हुई। ऐसी घटनाएं करनाल जिले में बार-बार सामने आ रही है। इससे कांग्रेसजन काफी दुखी और आक्रोश में है। जिला प्रशासन कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के धैर्य की परीक्षा न लें। प्रशासन और नगर निगम महापुरूषों, धार्मिक संतो तथा राजनीतिक हस्तियों की शहर में लगी तमाम प्रतिमाओं के रख-रखाव के प्रति गंभीर नहीं है। यही कारण है कि अधिकत्तर प्रतिमाओं की हालत खराब है। यदि प्रशासन इस काम को करने में असमर्थ है तो हम कांग्रेस कार्यकर्ता इस काम को अपने हाथ में लेने के लिए तैयार है। उसके बाद हम प्रशासन को इस तरफ देखने नहीं देंगे। उन्होंने डी.सी से मांग की है कि इन प्रतिमाओं के रख-रखाव और देखभाल के लिए आप अपनी अध्यक्षता में आप एक न्यास का गठन कर इस कार्य को अलग से बजट मुहैया करवाएं। जिससे इन प्रतिमाओं की देख-रेख हो सके। महापुरूषों और धार्मिक संतो व राजनीतिक हस्तियों की तमाम प्रतिमाओं की देख-रेख की जिम्मेदारी आम तौर पर सरकार और प्रशासन की होती है। जब हम शहर को स्मार्ट सिटी बना रहे है तो हमें महापुरूषों की स्थली को भी स्मार्ट और सुन्दर बनाना चाहिए। तभी शहर की खूबसुरती बढ़ेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top