50 लोगों ने आम आदमी पार्टी पार्टी  की  सदस्यता ग्रहण की। 

Spread the love
50 लोगों ने आम आदमी पार्टी पार्टी  की  सदस्यता ग्रहण की।
करनाल 15 मार्च ( पी एस सग्गू)
 करनाल विधानसभा में लगभग 50 लोगों ने पार्टी को संजीव शर्मा और तिलक राज शर्मा की अगुवाई में सदस्यता ग्रहण की। संजीव कुमार शर्मा और तिलक राज शर्मा ने कहा कि हम और हमारे साथी आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर इसकी सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। आज के राजनीतिक परिदृश्य में यही केवल एक मात्र भविष्य का आधार हो सकता है। इस अवसर पर उत्तरी हरियाणा जोन प्रधान डॉ बालकृष्ण कौशिक ने नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पंजाब के ऐतिहासिक जीत के बाद अच्छे लोगों की एक पूरी कतार है जो आम आदमी पार्टी में आ रही है। कल दिल्ली में पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सैनी पूर्व मंत्री बिल्लू का ज्ञान कांग्रेस के जगत राम पूर्व विधायक संभाल का के पूर्व विधायक रविंदर मछरौली ने सदस्यता ग्रहण की थी। पार्टी ज्वाइन करने वालों में इरफान खान, सुभाष चंद्र, विकास शर्मा, विपिन कुमार, सतीश कुमार, अमन, शमशेर व संजीव भी शामिल रहे। उन्होंने कहा कि करनाल में भी परिवर्तन की प्रक्रिया में बहुत से लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं और पार्टी का काम आगे बढ़ता जा रहा है। इस मौके पर सुनील कुमार, संजीव शर्मा, तिलक राज शर्मा, संजीव शर्मा व तिलक राज शर्मा, करनाल विधानसभा अध्यक्ष संजीव मेहता व संगठन मंत्री दीपक मित्तल मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top