Spread the love

करनाल, 3 फरवरी- मंडल रोजगार अधिकारी करनाल मनोज कुमार ने बताया कि रोजगार विभाग हरियाणा के आदेशानुसार मंडल रोजगार कार्यालय करनाल व जिले में स्थित अधीनस्थ उपमंडल रोजगार कार्यालयों द्वारा 6 फरवरी से 10 फरवरी तक व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत जिला में स्थित विभिन्न स्कूलों में विद्यार्थियों को विभिन्न व्यवसायों के बारे में जानकारी दी जाएगी। यह सप्ताह बेरोजगार युवाओं के भविष्य को सुधारने व विद्यार्थियों को अपना व्यवसाय चुनने मे सहायक साबित होगा। इसके अलावा सभी रोजगार कार्यालयों में बेरोजगार प्रार्थियों को विभिन्न व्यावसायों से संबंधित जानकारी भी दी जाएगी।
उन्होंने 6 फरवरी से 10 फरवरी तक व्यवसायिक मार्गदर्शन सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न स्कूलों में आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि 6 फरवरी को प्रात: 10 बजे रा०वरि०मा० विद्यालय मंगलपुर, दोपहर 12 बजे रा०वरि०मा०विद्यालय कुंजपुरा में व्यवसायिक मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें एईओ मनोज कुमार मार्गदर्शन करेंगे। इसी प्रकार 8 फरवरी को प्रात: 10 बजे रा०वरि०मा० विद्यालय इंद्री, जिसमें एईओ मनोज कुमार व रा०कन्या वरि०मा० विद्यालय घरौंडा तथा दोपहर 12 बजे रा०वरि०मा० विद्यालय घरौंडा में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें एईओ नेहा लडवाल मार्गदर्शन करेंगी। उन्होंने बताया कि 9 फरवरी को प्रात: 10 बजे रा०वरि०मा० विद्यालय दरड़, दोपहर 12 बजे रा०वरि०मा० विद्यालय संगोहा में कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें एईओ मनोज कुमार मार्गदर्शन करेंगे।  इसी प्रकार 10 फरवरी को प्रात: 10 बजे रा० कन्या वरि०मा० विद्यालय असंध व प्रात: 11.30 बजे डीएवी पब्लिक स्कूल असंध में व्यवसायिक मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जसमें एईओ मनोज कुमार मार्गदर्शन करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top