23 जुलाई को करनाल के मंगल सिंह ऑडिटोरियम में गूंजेंगे रफी़ साहब के नग़मे 

Spread the love
23 जुलाई को करनाल के मंगल सिंह ऑडिटोरियम में गूंजेंगे रफी़ साहब के नग़मे
करनाल 15 जुलाई ( पी एस सग्गू)
गत 22 वर्षों से किये जा रहे रफी़ नाइट के सफल आयोजन के बाद इस बार भी 23वीं रफी़ नाइट का आयोजन स्थानीय मंगलसेन ऑडिटोरियम में सायं 5 बजे से किया जा रहा है।
ये आयोजन वॉइस ऑफ इंडिया औऱ नव चेतन मंच की संयुक्त प्रस्तुति रहेगी ।जिसमे आ रहे हैं पद्मश्री मोहम्मद रफी़ साहब के बेटे बॉलीवुड सेलेब्रिटी शाहिद रफी़ और प्लेबैक सिंगर उषा तिमोथी !यह कार्यक्रम पदम् विभूषण संगीत सम्राट पंडित जसराज जी को समर्पित किया गया है, जिसमें स्थानीय कलाकारों के अतिरिक्त हरियाणा के विभिन्न शहरों के कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे !
ये जानकारी देते हुए वॉयस ऑफ इंडिया के अध्यक्ष  डॉ कृष्ण अरोड़ा ने बताया कि वॉयस ऑफ इंडिया और नवचेतना मंच का संयुक्त आयोजन है ! प्रबंधन नव चेतना मंच के समन्वयक श्री एस पी चौहान जी संभालेंगे  तथा संगीत का सारा आयोजन डॉक्टर कृष्ण अरोड़ा और उनकी टीम संभालेगी !वॉइस ऑफ इंडिया ट्रस्ट की कोर टीम और सभी सदस्य कार्यक्रम में अपनी अपनी भूमिका का निर्वाहन करेंगे। प्रवेश केवल आमंत्रण कार्ड द्वारा दिया जाएगा।
इस कार्यक्रम में करनाल की सभी समान्नित संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल होंगे ।नव चेतना मंच के संयोजक एस पी चौहान ने बताया कि,माननीय सांसद संजय भाटिया ने इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आने की सहमति दी है। घरौंडा के विधायक हरविंदर कल्याण भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
इनके इलावा , मेयर रेणु बाला गुप्ता, उद्योगपति ब्रिज गुप्ता , मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकर जगमोहन आनंद, मुख्य मंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला , भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा भी कार्यक्रम उपस्थित होंगे । स्थानीय प्रशासनिक प्रमुख अधिकारी औऱ पानीपत के शीर्ष अधिकारियों  को विशेष रूप से कार्यक्रम में आमंत्रित आने के लिये आमंत्रित किया है ।कार्यक्रम की अधिक जानकारी देते हुए महासचिव महेश शर्मा ने कहा कि रफ़ी आशा लता के गीत कभी पुराने नही होते। आज युवा वर्ग बड़े टीवी चैनल में पुराने गीत ही गॉ के सिक्का जमा रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि कार्यक्रम में न केवल संगीत के विद्यार्थी , अपितु व्यवसायी , डॉक्टर भी अपनी प्रस्तुति देंगे। इस अवसर पर  एस पी चौहान,  डॉ कृष्ण अरोड़ा, कोर सदस्य रेखा सुखीजा  , अशोक महेंद्रु , राकेश सचदेव और एन्टी करप्शन फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने भी प्रेस वार्ता में अपनी बात रखी !

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top