हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत  फूसगढ़ गांव की वाल्मीकि चौपाल में विशाल सभा का आयोजन

Spread the love

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत  फूसगढ़ गांव की वाल्मीकि चौपाल में विशाल सभा का आयोजन
करनाल7 फरवरी( पी एस सग्गू)
करनाल में कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत मंगलवार को फूसगढ़ गांव की वाल्मीकि चौपाल में विशाल सभा का आयोजन किया गया। पार्षद पप्पू लाठर के निमंत्रण पर सैंकड़ों कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी सभा में पहुंचे। मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा विधासभा के पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक एवं करनाल कांग्रेस के प्रभारी लहरी सिंह पहुंचे। मंच संचालन हरीराम साबा ने किया।
मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कुलदीप शर्मा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की विफलताओं को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। यह अभियान 31 मार्च तक चलेगा। यह भारत जोड़ो यात्रा का विस्तार होगा। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के माध्यम से सामाजिक सौहार्द, एकता और  अखंडता का संदेश दिया जा रहा है। हाथ जोड़ो यात्रा से कांग्रेसी घर-घर जाएंगे। अभियान सभी विधानसभा में हर बूथ तक जाएगा। भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस पार्टी ने सभी राज्यों में राहुल गांधी के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने के लिए हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को शुरु किया है। राहुल गांधी के संदेश को घर-घर तक पहुंचाना है।
पूर्व विधायक लहरी सिंह ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता अभियान के दौरान लोगों से संपर्क साधकर घर-घर राहुल गांधी का संदेश पहुंचाएंगे। अभियान के दौरान केंद्र की बीजेपी सरकार की जन विरोधी नीतियों को भी उजागर किया जाएगा।
इस मौके पर पूर्व मंत्री भीम मेहता, पूर्व विधायक सुमिता सिंह, राकेश कांबोज, जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह, अनिल राणा, अशोक खुराना, रघबीर संधु, युवा प्रधान मनिंद्र शंटी, हरीराम साबा, नाहर संधु, रमेश सैनी, सतीश राणा कैरवाली, गगन मेहता, जोगा अघी, गुरमीत सिंह, दिनेश सैन, धर्मपाल कौशिक, सुनहरा वाल्मीकि, जागीर सैनी, सुरजीत सैनी, सुनीता सहोता, रानी कांबोज, मीनू दुआ व सोनी शर्मा कुटेल सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top