हर्षोल्लास के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आमजन के साथ मनाई लोहड़ी

Spread the love

हर्षोल्लास के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आमजन के साथ मनाई लोहड़ी

करनाल के प्रेमनगर कम्यूनिटी सेंटर में आयोजित लोहड़ी कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल

प्रदेशवासियों को मुख्यमंत्री ने दी मकर सक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं

करनाल, 14 जनवरी (पी एस सग्गू)

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ आमजन के बीच लोहड़ी का पावन त्योहार मनाया। करनाल के प्रेमनगर में स्थित कम्यूनिटी सेंटर में आयोजित लोहड़ी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने शिरकत की और बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों को लोहड़ी की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने प्रदेशवासियों की खुशहाली व तरक्की की प्रार्थना भी की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को 14 जनवरी को मनाए जाने वाले मकर सक्रांति पर्व की भी हार्दिक शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यह उनके लिए बड़े हर्ष का विषय है कि लोहड़ी के दिन वे करनाल शहर में मौजूद हैं और लोगों के बीच इस पावन पर्व को मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह हमारी भारतीय संस्कृति की विशेषता है कि यहां अलग-अलग त्योहार मनाए जाते हैं। लोहड़ी खुशियां बांटने का त्योहार है। उन्होंने कहा कि इस पावन त्योहार पर वह भगवान से प्रार्थना करते हैं कि सभी के जीवन में सुख-समृद्धि आए। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल व अन्य अतिथियों ने अग्नि को तिल, गुड़ व मुंगफली अर्पित की। लोहड़ी कार्यक्रम में ईश्वर शर्मा व हेमंत शर्मा ने कलाकारों के साथ अपनी प्रस्तुति दी।

मुख्यमंत्री ने लोहड़ी कार्यक्रम में आम जनता से सीधे किया संवाद
लोहड़ी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आम जनता के साथ सीधे संवाद किया। इस दौरान बड़ी संख्या में आम लोगों, कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उन्होंने एक-एक व्यक्ति से मिलकर लोहड़ी की बधाई ली और उनकी बातों को भी सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अंत्योदय के भाव से निरंतर कार्य कर रही है। आम लोगों से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने के लिए हरियाणा सरकार प्रयासरत है। लोगों को किस तरह बेहतर सुविधाएं दी जाए और पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को कैसे आगे बढ़ाया जाए, इसके लिए योजनाओं का क्रियान्वन किया जा रहा है।

इस मौके पर सांसद संजय भाटिया, विधायक हरविन्द्र कल्याण, विधायक रामकुमार कश्यप, विधायक धर्मपाल गोंदर, जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा, मेयर रेनू बाला गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला व अमरनाथ सौदा, प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, मीडिया कोर्डिनेटर जगमोहन आनंद, स्वच्छ भारत मिशन के चेयरमैन सुभाष चंद्र, पिछड़ा वर्ग निगम की चेयरपर्सन निर्मला बैरागी, भाजपा नेेता बृज गुप्ता, जिला महामंत्री राजबीर शर्मा व सुनील गोयल, पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता, पूर्व विधायक रमेश कश्यप, सीनियर डिप्टी मेयर राजेश अग्गी, डिप्टी मेयर नवीन कुमार, पार्षद रजनी परोचा, मेघा भंडारी, प्रवीन लाठर, पार्षद हरीश बिट्ट, सोहन सिंह राणा, श्याम सिंह चौहान, सुनील गुप्ता, जसपाल वर्मा, दर्शन सिंह सहगल, भगवानदास अग्गी, डॉ अशोक, कृष्ण अरोड़ा, महेश शर्मा व राजेन्द्र सिरसी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top