हरियाणा मे भाजपा ने फूंका लोकसभा चुनावी बिगुल करनाल लोकसभा चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन

Spread the love
  1. हरियाणा मे भाजपा ने फूंका लोकसभा चुनावी बिगुल करनाल लोकसभा चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन
भाजपा केन्द्र व प्रदेश मे पहले से अधिक मतों से जीत कर फिर से बनायेगी सरकार-कृष्ण पंवार
कहा -कांग्रेस की आपसी फूट बनेगी कांग्रेस की हार का कारण
करनाल 30 जनवरी (पी एस सग्गू)
लोकसभा चुनाव को लेकर हरियाणा में भाजपा ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के लिए आज प्रदेश भर में 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन भारत माता की जय के नारों और नारियल फोड़कर किया।आज भाजपा कार्यालय कर्ण कमल मे लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल खट्टर ने अंबाला के अलावा प्रदेश के अन्य नौ लोकसभा कार्यालयों का वर्चुअल उद्घाटन किया जिसका लाइव उदबोधन भी कार्यकर्ताओं को देखने व सुनने को मिला ।राज्य सभा सांसद एवं हरियाणा की चार लोकसभा सीटों के चुनाव प्रभारी कृष्ण लाल पंवार ने इस मौके पर अपने सम्बोधन मे कहा कि भाजपा हरियाणा प्रदेश मे पार्टी के उर्जा वान कार्यकर्ताओं की बदोलत  लोकसभा की दस की दस  सीटें पहले से भी अधिक मतों से जीतने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का उर्जा वान कार्यकर्ता जनता के बीच में जाकर सरकार की जनकल्याण कारी नीतियों को पंहूचाने का काम करेंगे ।कृष्ण पंवार ने भाजपा संगठन को मजबूत बताते हुए कहा कि आज भाजपा का संगठन बहुत ही मजबूत संगठन है ओर भाजपा विश्व की नम्बर एक पार्टी है जबकि दूसरी ओर देश मे व प्रदेश में कांग्रेस टूटी हुई है ओर कांग्रेस की आपसी गुटबाजी भी उनकी हार का कारण बनेगी।कृष्ण लाल पंवार ने इस मौके पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि राहुल गांधी देश जोडने की बात करते हैं वह हरियाणा में अपनी पार्टी को तो जोड़ नही सके । उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपनी राजनीति चमकाने के लिए बेमतलब की ब्यान बाजी करते हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र मे नरेंद्र मोदी व प्रदेश मे मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा तीसरी बार सरकार बनायेगी।भाजपा जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा ने इस मौके पर सभी का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया।कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार के अतिरिक्त प्रदेश उपाध्यक्ष वेदपाल एडवोकेट, प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बडोली, लोकसभा चुनाव  प्रभारी घनश्याम दास अरोड़ा, करनाल जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, पानीपत जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, घरौंडा विधायक हरविंदर कल्याण, पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, करनाल मेयर रेणु बाला गुप्ता, मुख्यमंत्री मीडिया को ओर्डिनेटर जगमोहन आनंद, मुख्यमंत्री प्रतिनिधि संजय बठला, चेयरमैन निर्मला बैरागी, पूर्व विधायक बक्शीश सिंह, पूर्व मंत्री शशि पाल मेहता, पानीपत जिला परिषद चेयरमैन ज्योति शर्मा, करनाल जिला परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि सोहन सिंह राणा, जिला महामंत्री राजबीर शर्मा, सुनील गोयल, जिला मीडिया प्रमुख डॉ अशोक कुमार, सहित पार्टी के सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, जिला मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री, प्रकोष्ठ व विभाग के जिला संयोजक एवं भाजपा के सभी जेष्ठ और श्रेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे….

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top