हरियाणा के गुरुद्वारों का प्रबंध हरियाणा के लोगों को मिले: भूपिंदर सिंह असंध आजादी के 75 सालों के बाद भी सिखों के साथ समान व्यवहार नहीं 35 साल सजा काटने के बाद भी जेल से रिहाई नहीं मिली सिख बंदियों को

Spread the love
हरियाणा के गुरुद्वारों का प्रबंध हरियाणा के लोगों को मिले: भूपिंदर सिंह असंध
आजादी के 75 सालों के बाद भी सिखों के साथ समान व्यवहार नहीं
35 साल सजा काटने के बाद भी जेल से रिहाई नहीं मिली सिख बंदियों को
करनाल, 13 सितम्बर, (पी एस सग्गू)
 शिरोमणि अकाली दल हरियाणा के संयोजक मंडल के सदस्य तथा एसजीपीसी के सदस्य भूपिंद्रर सिंह असंध, सदस्य इंद्रपाल सिंह तथा कंवलजीत सिंह अजराना ने कहा है कि आज तक किसी भी प्रधानमंत्री ने सिख समुदाय का भला नहीं किया है। कांग्रेस ने सिखों का सबसे अािधक नुक्सान किया हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को सिखों का सबेस बड़ा दुश्मन बताया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सिख बंदियों की रिहाई में सबसे बड़ा रोड़ा बना हुआ हैं। वह पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा के सिख कोर्ट के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। हरियाणा में अलग से गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ही यहां के गुरुद्वारों का भला कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि वादल परिवार ने हरियाणा के सिखों को लूटा हैं। उनके इस लूट में एसजीपीसी के वरिष्ठ उप प्रधान रधुजीत सिंह बिर्क प्रमुख सहायक हैं। उन्होंने कहा कि बिर्क की संपत्ति की जांच को लेकर वह जल्द ही प्रधानमंत्री और ग्रहमंत्री को पत्र लिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह रघुजीत सिंह बिर्क नोटिस का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एसजीपीसी के पूर्व प्रधान गुरुचरण सिंह टोहरा के समय में मीरीपीरी मैडीकल कालेज की नींव रखी गई। उसके बाद आज तक पूरा नहीं हुआ हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के गुरुद्वारों का प्रबंध हरियाणा के लोगों को मिलना चाहिए। हरियाणा के गुरुद्वारों का पैसा पंजाब जाने की बजाए हरियाणा में लगना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल हरियाणा सिखों की विरारसत को लोगों तक ले जाने के लिए काम कर रहा हैं। उसके अलावा हरियाणा में पंजाबी शिक्षकों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठा रहा हैं। उन्होंने कहा कि देश के उस देश में महाराजा रणजीत सिंह की तरह के शासक का इंतजार कर रहे हैं। जिनके राज में किसी के साथ भेदभाव नहीं था। उन्होंने कहा कि देश को सिख राष्ट्रपति सिख प्रधानमंत्री तथा सिख ग्रहमंत्री मिले लेकिन किसी ने अपनी कौम का भला नहीं किया। उन्होंने कहा कि सिख कौम के साथ समान व्यवहार नहीं किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि जो सिख 35 साल की सजाकाट चुके हैं। उन्को भी सरकार जेल में बंद किए हुए हैं। इससे अधिक अन्याय और क्या होगा। इस अवसर पर अन्न दाता किसान यूनियन के प्रधान गुरुमुख सिंह , जसविंदर सिंह बिल्ला आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top