स्वयंसेवकों ने गुरबचन सिंह अंतर्राष्ट्रीय कृषि केंद्र का किया दौरा

Spread the love
स्वयंसेवकों ने गुरबचन सिंह अंतर्राष्ट्रीय कृषि केंद्र का किया दौरा
करनाल 1 फरवरी ( पी एस सग्गू)
गुरु नानक खालसा कॉलेज करनाल के राष्ट्रीय सेवा योजना के कैंप के चौथे दिन स्वयंसेवकों ने सरदार गुरबचन सिंह अंतर्राष्ट्रीय कृषि केंद्र का दौरा किया एवं कृषि, बागवानी एवं फलों की खेती की महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की। स्वयंसेवकों की अगुवाई कॉलेज के प्राचार्य डा. गुरिंद्र सिंह स्वयं कर रहे थे जबकि उनके साथ डा. देवी भूषण, डा. जुझार सिंह, डा. बीर सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डा. प्रदीप कुमार, डा. दीपक, प्रो. पूजा चौधरी ने भी सहयोग दिया। पूर्व कृषि आयुक्त भारत सरकार स. गुरबचन सिंह ने स्वयं सभी स्वयंसेवकों को कृषि फार्म का दौरा करवाया। उन्होंने बताया कि यहां नई तकनीक से उत्तम एवं लाभदायक खेती की जाती है। उन्होंने खाद रहित खेती के बारे में भी बताया। इसके बाद सभी स्वयंसेवकों को गांव काछवा की गलियों की सफाई स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को न केवल स्वच्छता के लिए जागरूक किया अपितु उनको नशे से दूर रहने के लिए भी जागरूक किया। सांयकालीन सत्र में सागर इंडस्ट्रीज एवं मानसी इंडस्ट्रीज के मालिक ईश्वर सिंह राणा ने स्वयंसेवकों को उद्योग जगत में रोजगार के अवसर पर अपना व्याख्यान दिया। उन्होंने अपने स्वैच्छिक कोष से स्वयंसेवकों को 5100 रुपए देने की घोषणा की। विनायक कॉलेज के चेयरमैन नरेश मान ने भी अपने विचार रखे। कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान स. कंवरजीत सिंह प्रिंस ने अपने संदेश में सभी को शुभकामनाएं दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top