स्मार्ट सिटी के अंतर्गत शहर के सौंदर्यकरण  के लिए   हरियाणा व्यापार मंडल, करनाल की मिटिंग उपायुक्त  के साथ  सचिवालय में कांफ्रेंस हाल में हुई

Spread the love
   स्मार्ट सिटी के अंतर्गत शहर के सौंदर्यकरण  के लिए   हरियाणा व्यापार मंडल, करनाल की मिटिंग उपायुक्त  के साथ  सचिवालय में कांफ्रेंस हाल में हुई
करनाल 23 फरवरी (पी एस सग्गू)
हरियाणा व्यापार मंडल, करनाल की आज एक मिटिंग उपायुक्त करनाल के साथ करनाल सचिवालय के कांफ्रेंस हाल में हुई जिसमें व्यापार मंडल की लगभग 52 अलग-अलग ट्रेड एसोसिएशन के प्रधान और सचिवों ने भाग लिया।
हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव श्री प्रमोद कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रशासन द्वारा स्मार्ट सिटी के अंतर्गत शहर के सौंदर्यकरण और समूथ फ्लो ऑफ ट्रेफिक और पार्किंग के लिए जो भी कदम उठाए जा रहे हैं उसमें व्यापार मंडल पूरा सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन को भी लोगों को इन सब बातों के लिए पूरा जागरुक करने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए ताकि सबके संयुक्त प्रयास से अच्छे परिणाम आ सके।
हरियाणा व्यापार मंडल ईकाई के अध्यक्ष श्री कृष्ण लाल तनेजा ने व्यापार मंडल की ओर से उपायुक्त करनाल का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि समय-समय पर व्यापार मंडल प्रशासन को अपना सहयोग प्रदान करता रहा है व कोरोना महामारी हो, शहर का विकास हो या और कोई भी शहर की प्रगति के बारे में कार्य हो। प्रशासन की ओर से जब भी व्यापार मंडल व्यापारियों की समस्याओं को लेकर गया, उसके समाधान के लिए उचित कारवाई की गई।
श्री हरमीत सिंह हैप्पी महासचिव हरियाणा व्यापार मंडल, करनाल यूनिट ने बैठक में आए सभी सदस्यों का परिचय करवाया और आशा व्यक्त की कि इस तरह की मिटिंग प्रशासन और व्यापार मंडल के बीच में भविष्य में भी होती रहेगी जिससे की पारस्परिक सहयेाग का वातावरण और सुदृढ़ हो।
बैठक में व्यापार मंडल की ओर से अलग-अलग टे्रड यूनियन के पदाधिकारियों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखी जिनमें कईयों का उपायुक्त द्वारा मौके पर ही समाधान किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव प्रमोद गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश भाटिया, जिलाध्यक्ष कृष्ण लाला तनेजा, जिला महासचिव हरमीत सिंह हैप्पी, सीनियर उपप्रधान विपिन शर्मा, उपप्रधान प्रेम सागर हांडा, रवि चानना, कुलदीप सर्राफ, नीरज उप्पल, अजीत सिंह चावला, दीपक नारंग, संजय पोपली, मनीश कामरा, अमित खुराना, रमेश मिड्डा, विकास टंडन, परमिन्द्र सिंह, विनोद खेत्रपाल, हरमिन्द्र सिंह, रामा मदान, राजेश ग्रोवर, गौरव गर्ग, पवन तनेजा, संकल्प भण्डारी, परमिन्द्र संधु, जगननाथ बत्रा, रमन तनेजा, अनिल गांधी, शाम बतरा, विकास प्रभाकर, योगेश भुगड़ा, विकास टंडन, सन्नी मग्गू, जे.सी. बब्बर, बलराज भारती आदि सदस्यगण मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top