सौ करोड़ से अधिक लोगों ने संयुक्त रूप से मन की बात को सुनकर बनाया इतिहास-योगेंद्र राणा

Spread the love
सौ करोड़ से अधिक लोगों ने संयुक्त रूप से मन की बात को सुनकर बनाया इतिहास-योगेंद्र राणा
करनाल जिला मे 375 शक्ति केन्द्रों पर 22000 से भी अधिक लोगों ने सुना मन की बात कार्यक्रम-
करनाल 30 अप्रैल ( पी एस सग्गू)
 सौ करोड़ से अधिक लोगों ने एक बार इकट्ठा होकर संयुक्त रूप से मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को लाइव सुन कर इतिहास बनाया।100 करोड़ से अधिक लोग कम से कम एक बार मन की बात से जुड़े हैं, यह सीधे लोगों से बात करता है, जमीनी स्तर के परिवर्तनकर्ताओं और लोगों की उपलब्धियों का जश्न मनाता है और लोगों को सकारात्मक कार्यों के प्रति प्रभावित करता है। भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने कहा कि करनाल जिला मे भी मन की बात कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं मे काफी उत्साह रहा।
 उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि करनाल जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों में 375 शक्ति केन्द्रों पर मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे 22000 से भी अधिक लोगों ने इस कार्यक्रम को संयुक्त रूप से देख कर रिकॉर्ड बनाया।जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने बताया कि 3 अक्टूबर 2014 को शुरू हुआ यह कार्यक्रम
महिलाओं, युवाओं और किसानों जैसे कई सामाजिक समूहों को संबोधित करते हुए सरकार के नागरिक-पहुंच कार्यक्रम का एक प्रमुख स्तंभ बन गया हैउन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ की 100 वीं कड़ी में कहा कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ और ‘सेल्फी विद डॉटर’ जैसे कई अभियानों के परिणामस्वरूप हरियाणा में लिंगानुपात में सुधार हुआ है। प्रधानमंत्री ने ‘सेल्फी विद डॉटर’ अभियान के लिए हरियाणा के सुनील जागलान को भी श्रेय दिया और कहा कि किसी के जीवन में बेटी होने का महत्व उनके अभियान के माध्यम से सामने आता है।
मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक सुनील गोयल,सह संयोजक भूपेंद्र बम्बोरिया,करनाल विधानसभा संयोजक डा अशोक कुमार, नीलोखेड़ी संजय राणा, असंध सज्जन अत्री,इंद्री सुमेर चंद काम्बोज एवं घरोडा संयोजक पवन जैन रहे।करनाल जिला मे हुए इन कार्यक्रमों में जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा,मेयर रेणू बाला गुप्ता, मुख्यमंत्री प्रतिनिधि संजय बठला,घरोडा विधायक हरविंदर कल्याण, इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप, पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता,जिला उपाध्यक्ष प्रवीण लाठर सहित,प्रदेश पदाधिकारियों, जिला,मंडल एवं शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेताओं ने बढ चढ कर भाग लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top