सीएम के गृहक्षेत्र में अशोक तंवर ने ठोकी ताल शहर में सैंकड़ो गाड़ियों के साथ किया रोड़ शो अपना भारत मोर्चा के कार्यालय का किया उद्घाटन

Spread the love

सीएम के गृहक्षेत्र में अशोक तंवर ने ठोकी ताल शहर में सैंकड़ो गाड़ियों के साथ किया रोड़ शो
अपना भारत मोर्चा के कार्यालय का किया उद्घाटन
करनाल,17 सितम्बर(पी एस सग्गू)
आज करनाल में अपना भारत मोर्चा के संयोजक पूर्व सांसद डॉ अशोक तंवर ने शुक्रवार मुख्यमंत्री मनोहरलाल के गृहक्षेत्र करनाल में ताल ठोंकते हुए अपनी ताकत का अहसास करवाया। तंवर ने अपना भारत मोर्चा के कार्यालय का उद्घाटन किया और सैंकड़ो की तादात में गाड़ियों के काफिले के साथ रोड़ शो किया। इस दौरान उनके कार्यकर्ताओं ने उनका अनेकों जगह जोरदार स्वागत किया। यह दूसरा मौका है जब अशोक तंवर ने दूसरी बार करनाल में अपना दम खम दिखाया। इससे पहले भी तंवर करनाल में शानदार रैली कर चुके है।
बता दें कि पांच साल से अधिक समय तक कांग्रेस के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष रहे अशोक तंवर ने अपने समर्थकों को 2019 विधानसभा चुनाव में टिकट से वंचित करने के बाद पार्टी छोड़ दी थी। तंवर गांधी परिवार के काफी नजदीक रहे। पिछले दिनों ही उन्होंने अपना भारत मोर्चा के गठन किया। अब कयास लगाए जा रहे है कि वे राजनीतिक पार्टी बनायेगे और किसी भी समय उसकी घोषणा कर सकते है। राजनीतिक पार्टी के गठन से पहले वे प्रदेश के हर जिले में अपना भारत मोर्चा के कार्यालय खोल रहे है। इसी कड़ी में उन्होंने आज करनाल के कैथल रोड़ पर मोर्चा का कार्यालय खोला। इससे पूर्व वे हरियाणा में सिरसा, नारनोल, फरीदाबाद, यमुनानगर तथा दिल्ली में कार्यालय खोल चुके है।
शुक्रवार को अशोक तंवर का सैंकड़ो गाड़ियों के काफिले के साथ घरौंडा टोल पर स्वागत किया और उन्हें शहर के बीचों बीच कैथल रोड़ स्तिथ बनाये गए कार्यालय में लाया गया। इस दौरान कार्यालय में भी हजारों की भीड़ ने उनका जोरदार स्वागत किया। अपना भारत मोर्चा के कार्यालय उद्घाटन समारोह में जिस प्रकार भीड़ उमड़ी इससे यह साबित हो गया है कि तंवर को प्रदेश की राजनीति में किसी भी सूरत में कम नही आंका जा सकता।
अशोक तंवर का करनाल में कार्यालय खोलने का राजनीतिक महत्व है। करनाल हरियाणा के सीएम मनोहरलाल का गृहक्षेत्र है और इन हलकों में तंवर का अच्छा रसूक है। तंवर इससे पहले विधानसभा चुनावों के बाद करनाल में अपनी शानदार रैली कर चुके है।
बॉक्स-
करनाल में कांग्रेस आज तक नही बना पाई अपना कार्यालय-
अपना भारत मोर्चा ने करनाल में अपना कार्यालय बनाया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि राष्ट्रीय पार्टी का दम भरने वाली कांग्रेस आज तक अपना कार्यालय नही बना पाई। इस पर अशोक तंवर ने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस राष्ट्रीय पार्टी के सभी जिलों में ऑफिस ना हो और जिस जिले में ऑफिस है और वे बंद पड़े हो वो सत्ता में कैसे आ सकती है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस का बेड़ा गर्क होना तय है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top