सिटीजंस ग्रीवेंसीज कमेटी की शिक्षा सुधार उप समिति द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय में पौधारोपण किया गया

Spread the love

सिटीजंस ग्रीवेंसीज कमेटी की शिक्षा सुधार उप समिति द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय में पौधारोपण किया गया
करनाल 8 अगस्त(पी एस सग्गू)
करनाल मे सिटीजंस ग्रीवेंसीज कमेटी की शिक्षा सुधार उप समिति द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय सेक्टर 14 में पौधारोपण किया गया। पार्षद मेघा भंडारी ने विशेष रूप से शिरकत की और समिति के पदाधिकारियों के साथ मिलकर फलदार व औषधीय पौधे रोपित किए। मौके पर मौजूद सभी लोगों ने पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया। पार्षद मेघा भंडारी ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं। कोरोना संकट काल में आक्सीजन की कमी होने से हम सबको यह सबक मिला है कि पेड़ों को काटने की बजाए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए जाएं। गलोबल वार्मिग का खतरा भी मंडरा रहा है। पेड़ों के संरक्षण के लिए सामुहिक रूप से ठोस कदम उठाए जाने चाहिंए। शिक्षा सुधार उप समिति के प्रधान डा. एसके गोयल ने कहा कि विद्यालय में पौधे रोपित करने का उद्देश्य यहां पढऩे वाले बच्चों को पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना है। हमें खुशियों के मौके पर पौधे लगाने का नेक कार्य करना चाहिए। पेड़ो की कमी हुई तो भविष्य में बड़े खतरे का सामना करना पड़ सकता है। इस मौके पर उप समिति के प्रधान डा. एसके गोयल, सचिव दर्शन खांडपुर, वाइस चेयरमैन डीएन अरोड़ा, केएल तनेजा, उपभोक्ता संरक्षण उप समिति के वाइस चेयरमैन ओपी सचदेवा, प्रधान संजय बत्तरा, संकल्प भंडारी, अशोक सुखीजा, मदन मेहता, केएन शर्मा, डीएस दहिया, राम स्वरूप पोपड़ा, किरण मेहता, डा. महिंद्र तनेजा व कोर्डिनेटर रजनीश चोपड़ा मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top