सिख कौम की शान है अमरेन्द्र सिंह अरोड़ा -संत सिपाही सेवा लहर हरियाणा कमेटी के एकमात्र सदस्य  है जो सभी को साथ लेकर चलने का हुनर रखते हैं  

Spread the love
सिख कौम की शान है अमरेन्द्र सिंह अरोड़ा -संत सिपाही सेवा लहर
हरियाणा कमेटी के एकमात्र सदस्य  है जो सभी को साथ लेकर चलने का हुनर रखते हैं
करनाल 12 अक्टूबर ( पी एस सग्गू)
आज संत सिपाही सेवा लहर की तरह से  हरियाणा सिक्ख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान अमरेन्द्र सिंह अरोड़ा के निजी कार्यालय में मीटिंग हुई। इस मीटिंग में अमरेन्द्र सिंह अरोड़ा के हरियाणा कमेटी के संघर्ष के पुराने साथी रहे संस्था संत सिपाही सेवा लहर ने अमरेन्द्र सिंह अरोड़ा को हरियाणा कमेटी का प्रधान बनने पर सरोपा डालकर सम्मानित किया व विश्वास दिलाया कि जैसे संघर्ष के वक्त आपके साथ थे आने वाले समय में भी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे  संत सिपाही सेवा लहर की तरफ से  मुख्यमंत्री हरियाणा से निवेदन किया गया कि आप हक व सच का साथ देते हुए अमरेन्द्र सिंह अरोड़ा को सेवा संभाल करवाएं। क्योंकि अरोड़ा ही एक ऐसे हरियाणा कमेटी के सदस्य है जिन्को हर बिरादरी व हर समाज में मान सम्मान मिलता है। संत सिपाही सेवा लहर के मेंबरों में कहा जब 2014 में 41 सदस्यीय गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी बनी थी तभी 40 सदस्यों ने कांग्रेस का साथ दिया था केवल अमरेन्द्र सिंह अरोड़ा ने ही भारतीय जनता पार्टी का साथ दिया था। उनके इस त्याग और संघर्ष को देखते हुए उन्हें हरियाणा की कमेटी की बागडोर सौंपी जाए इस मौके पर संत सिपाही सेवा लहर के सदस्यों ने संयुक्त तौर पर कहा कि अरोड़ा ही ऐसे सदस्य है जो सभी सदस्यों को साथ लेकर चलने का मादा रखते हैं और सभी को मान सम्मान देते है और सिख हितों के कार्य करने में सक्षम है। इस मौके पर गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान अमरेन्द्र सिंह अरोड़ा ने कहा कि हरियाणा के हर जिले से संघर्ष के समय में जिस किसी ने भी साथ दिया है उसको सम्मानित किया जाएगा और उनको साथ लेकर चला जाएगा। उन्होंने नौजवान वर्ग को भी आगे आने का आग्रह किया। सभी का पूरा मान सम्मान किया जाएगा।  इस मौके पर स. मनमोहन सिंह डबरी, हरबंस सिंह बरास, रणजीत सिंह, शेर सिंह, हरभजन सिंह, गुरप्रीत सिंह, महिन्द्र सिंह एवं परमजीत सिंह उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top