साहिबजादों की शहादत हमें हक सच्च और न्याय के लिए लड़ने की प्रेरणा देती है – जत्थेदार दादूवाल

Spread the love
साहिबजादों की शहादत हमें हक सच्च और न्याय के लिए लड़ने की प्रेरणा देती है – जत्थेदार दादूवाल
करनाल 26 दिसंबर ( पी एस सग्गू)
सर्बंसदानी श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज जी के साहिबजादे माता गुजर कौर जी और शहीद सिंहों ने जुल्म के खिलाफ धर्म के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया ये विचार आज गुरुद्वारा साहिब पातशाही 6वीं कुरुक्षेत्र में ज्थेदार दादूवाल द्वारा व्यक्त किए गए मीडिया को संबोधित करते हुए पंथ प्रसिद्ध सिख प्रचारक जत्थेदार दादूवाल  ने कहा कि आज सिक्ख समाज में दहेज और भ्रूणहत्या जैसी सामाजिक कुरीतियां, नशाखोरी और पतितपुणा की कुरीतियाँ बहुत बड़े पैमाने पर फैल चुकी है इसे रोकने के लिए गाँवों और शहरों में गुरबाणी गुरितिहास के माध्यम से धर्म का प्रचार करना ज़रूरी है,क्योंकि हक़,सत्य,न्याय और बुराई के विरुद्ध लड़ने की प्रेरणा हमें गुरबानी और सिख इतिहास से मिलती है इसलिए धर्म प्रचार जरूरी है।आज हम साहिबजादों की शहादत को श्रद्धांजलि देते हैं और गुरुद्वारा साहिब पातशाही 6वीं कुरूक्षेत्र से अरदास करते हैं जो कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का मुख्य कार्यालय गुरुद्वारा एक्ट 2014  के अनुसार है यहाँ से धर्म प्रचार की सरगर्मी शुरू की गई है जत्थेदार दादूवाल  ने कहा कि दुख की बात है कि एक अमली महंत को हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है, जिसने नरैणू महंत के वारिस होने का सबूत दिया है और महंत करमजीत सिंह ने पहले दिन से ही हरियाणा में धर्म प्रचार को बंद करने का प्रयास है जैसे यमुनानगर में  26 और 27 तारीख को दो अलग – अलग जगहों पर हमारे धर्म प्रचार-प्रसार के कार्यक्रम थे जिसकी सूचना के पूरे यमुनानगर शहर में पोस्टर भी बांटे थे लेकिन प्रोग्राम के प्रबंधको को महंत और उसके चेलों ने धमकी देकर धार्मिक प्रचार-प्रसार के प्रोग्राम रद्द कर दिए गए हैं वहीं महंत करमजीत सिंह धमकी दे रहे हैं कि हरियाणा सरकार मेरे साथ है, मैं दादूवाल को हरियाणा के किसी भी गांव या शहर में प्रचार नहीं करने दूंगा.जत्थेदार दादूवाल  ने कहा कि महंत की दादागीरी का सिख संगत जवाब देगी और चडदीकला के साथ नवनियुक्त व पहले मैबर साहिबान के सहयोग से देश विदेश व हरियाणा में ज़ोर शोर से धर्म प्रचार किया जाएगा बैठक में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के 5 नए और 10 पुराने सदस्य नवनियुक्त सदस्य जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल जी, सुखविंदर सिंह मांडेबर यमुनानगर,प्रकाश सिंह शाहूवाला सिरसा,मलकीत सिंह गुरया पानीपत,तेजिंदरपाल सिंह नारनौल महेंद्रगढ़ व पुराने सदस्यों में उपाध्यक्ष स्वर्ण सिंह रतिया फतेहाबाद,सरताज सिंह सिंघारा करनाल,बीबी बलजिदर कौर खालसा कैंथल,गुरप्रसाद सिंह फरीदाबाद,गुरपाल सिंह गोरा ऐलनाबाद सिरसा,गुरजीत सिंह औलख फतेहाबाद,जगतार सिंह तारी कालांवाली,सोहन सिंह ग्रेवाल सिरसा,चरण सिंह प्रेमपुरा अध्यक्ष एनआरआई विंग यूएसए,बाबा वरिंदर सिंह सलपानी,उमराव सिंह छीना, लखविंदर सिंह सतगोली,गुरदेव सिंह मल्ली, गुरबीर सिंह तलाकौर भी मौजूद थे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top