संजीव मेहता को आम आदमी पार्टी का करनाल से विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया

Spread the love

संजीव मेहता को आम आदमी पार्टी का करनाल से विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया
करनाल 24 अगस्त (पी एस सग्गू)
आम आदमी पार्टी के हरियाणा के सहप्रभारी एवं राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता व उत्तरी हरियाणा जोन के अध्यक्ष बी.के कौशिक की अध्यक्षता में दिल्ली में आयोजित बैठक में करनाल विधानसभा की कार्यकारिणी घोषित की गई है। जिसमें संजीव मेहता को करनाल विधानसभा का अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। वहीं दीपक मित्तल को संगठन मंत्री व विकास गर्ग को प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। जबकि राजेश बागड़ी, कृष्ण कुमार, नवीन शर्मा को उपाध्यक्ष। सुरेंद्र कुमार, मंजू बवेजा, विकास गर्ग व शीराज गुप्ता को प्रवक्ता बनाया गया है। पार्टी के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने हरियाणा के सहप्रभारी एवं राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता का आभार जताया और उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वे उसे पूरी ईमानदारी व मेहनत के साथ निभाएंगे।इस अवसर पर डा. बी.के कौशिक ने कहा कि युवाओं की आम आदमी पार्टी में आस्था बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी लोगों के हितों के लिए कार्य कर रही है। नवनियुक्त करनाल विधानसभा अध्यक्ष संजीव मेहता ने कहां की लोगों के उत्थान और कल्याण के लिए जो योजनाएं दिल्ली में लागू की गई है। हरियाणा में आप की सरकार बनने पर हरियाणा के लोगों को मुहैया करवाई जाएंगी। नवनियुक्त संगठन मंत्री दीपक मित्तल ने कहा कि देश में शिक्षा व स्वास्थ्य के लिए आम आदमी पार्टी दिन रात मेहनत कर रही है, ताकि दिल्ली की तर्ज पर स्कूल व अस्पताल को हर जगह बेहतर बनाया जा सके और जनता को इसका लाभ मिल सके। नवनियुक्त प्रवक्ता विकास गर्ग ने कहा कि आप पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में जो सुविधाएं जनता को दी है। आज तक किसी भी सरकार में नहीं मिली। उन्हों ने कहा आप पार्टी का हर एक कार्यकर्ता मेहनत कर रहा है। यदि हरियाणा में आप सरकार बनती है, तो दिल्ली की तर्ज पर लोगों को मूलभूत सुविधाएं दी जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top