संगठन मे लोगों को अधिक से अधिक संख्या मे जोडें–योगेंद्र राणा –सुनीता कश्यप महिला मोर्चा एवं गुरुदर्शन सिंह अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष बने

Spread the love
संगठन मे लोगों को अधिक से अधिक संख्या मे जोडें–योगेंद्र राणा
–सुनीता कश्यप महिला मोर्चा एवं गुरुदर्शन सिंह अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष बने
करनाल 21 सितंबर (पी एस सग्गू)
       आज भाजपा जिला कार्यालय में  सुनीता कश्यप को महिला मोर्चा कुंजपुरा मंडल की मंडल अध्यक्षा और स गुरदर्शन सिंह कुडक को अल्प संख्यक मोर्चा का मंडल अध्यक्ष बनाया गया साथ ही उन्हें नव दायित्व की बधाई दी।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे संगठन में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने का काम करें और सामाजिक कार्यों में अपनी भागीदारी ज्यादा से ज्यादा रखें और मुझे आशा है कि आप अपनी जिम्मेवारी पर खरा उतरेंगे। इस मौके पर नव नियुक्त अध्यक्षों ने उनकी इस नियुक्ति पर पार्टी के सभी नेताओं के प्रति आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे और पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। इस दौरान जिला प्रभारी दीपक शर्मा , जिला महामंत्री  सुनील गोयल, जिला सचिव मेघा भंडारी, कुंजपुरा मंडल अध्यक्ष मोहन सैनी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मीनाक्षी भिंडर, महिला मोर्चा जिला महामंत्री मीनाक्षी शर्मा, एवम अन्य कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top