शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर हुईं बैठक शहीद हमारे लिए प्रेरणा दायक एवं प्रातः स्मरणीय हैं–योगेंद्र राणा

Spread the love

शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर हुईं बैठक
शहीद हमारे लिए प्रेरणा दायक एवं प्रातः स्मरणीय हैं–योगेंद्र राणा
करनाल 08अगस्त (पी एस सग्गू)
शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर आज स्थानीय कृष्णा मदिंर मे बैठक का आयोजन किया गया जिसमे तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियों दी गई।
इस बैठक मे मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा के अतिरिक्त तिरंगा यात्रा के सहसंयोजक अशोक सुखीजा,पूर्व डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग,जिला महामंत्री सुनील गोयल, पार्षद वीर विक्रम, मेघा भंडारी, रजनी प्रोचा, जिला मीडिया प्रमुख डा अशोक कुमार, आई टी प्रमुख विकास कथुरिया एवं कार्यालय प्रमुख श्याम बतरा मौजूद थे।
इस अवसर पर जानकारी देते अशोक सुखीजा ने बताया कि शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा की शुरुआत 14 अगस्त को सुबह 9.30 बजे रामलीला मैदान से की जाएगी और उसके बाद तिरंगा यात्रा शहर के कमेटी चोंक से होती हुई कर्ण गेट के सामने से कुजंपुरा रोड व उसके बाद सिविल हस्पताल रोड से कल्पना चावला मैडिकल कालेज के सामने से जाती हुई महात्मा गांधी चोंक पर इसका समापन समारोह किया जाएगा।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि इसमे अधिक से अधिक संख्या मे भाग लेकर शहीदों का सम्मान करें।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि शहीद हमारे लिए प्रातः स्मरणीय हैं और हमेशा प्रेरणादायक रहेंगे।
देश की आजादी के लिए शहीदों ने जो बलिदान दिया है वह अतुलनीय है। अतः हमारा फर्ज बनता है कि इनका सम्मान करें।उन्होंने कहा कि तिरंगे का सम्मान मतलब शहीदों का सम्मान है इसलिए इस तिरंगा यात्रा मे अधिक से अधिक संख्या में आने के लिए सभी को प्रेरित करें।
इस बैठक में जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा के अतिरिक्त अर्बन मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता, महिला मोर्चो अध्यक्षा मीनाक्षी भिंडर, मीडिया समन्वयक हरपाल कलामपुरा, पूर्व डिप्टी चेयरमैन मनोज वधवा, पूर्व पार्षद अशोक मदान,संकल्प भंडारी,रामनगर मंडल महामंत्री प्रमोद नागपाल, शहरी मंडल महामंत्री निर्मल बहल,राम नगर युवा मोर्चो मंडल अध्यक्ष अमित राणा, अर्बन मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष साहिल मदान,सुनील मदान, एडवोकेट वीरेंद्र सचदेवा आदि मौजूद थे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top