शहीद ए आजम भगत सिंह का देश की आजादी मे योगदान अविस्मरणीय: त्रिलोचन सिंह  *करनाल मे राजा कर्ण फाउंडेशन ने लगाया रक्त दान शिविर

Spread the love
शहीद ए आजम भगत सिंह का देश की आजादी मे योगदान अविस्मरणीय: त्रिलोचन सिंह
*करनाल मे राजा कर्ण फाउंडेशन ने लगाया रक्त दान शिविर
करनाल 28 सितंबर ( पी एस सग्गू)
हरियाणा राज्य अल्प संख्यक आयोग के पूर्व चेयरमैन तथा कांग्रेस के  जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने कहा है कि शहीद ए आजम भगत सिंह का देश की आजादी मे योगदान अविस्मरणीय है। इसे भुलाना सम्भव नहीं है। यदि शहीद भगत सिंह नही होते तो देश को आजादी मिलना सम्भव नही था। वह आज चाँद सराय मे दानवीर राजा कर्ण फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्त दान शिविर मे बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस अवसर पर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रबीन पूनिया तथा जिला अध्यक्ष टिंकू वर्मा ने बताया उनका टार्गेट 175 यूनिट रक्त दान करना है। शुरू मे अतिथियों ने शहीद ए आजम भगत सिंह की तस्बीर पर पुष्प अर्पित किये। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक टिंकू प्रधान ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने अपनी संस्था की गतिविधियों को लेकर जानकारी दी। कार्यक्रम मे रक्त दाताओं को बेज लगा कर सम्मानित किया। उन्हे प्रमाण पत्र भी दिये गए। इस अवसर पर प्रधान रोहित जोशी चमन लाल, दया प्रकाश, प्रधान  टारजन, सुनील महाराज अमित प्रधान, अशोक दुग्गल, रमेश, सोम दत्त शर्मा, मनीष पांडे, नितिन,प्रेम मलवानिया आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top