शहर को जगमग बनाएं रखने प्रशासन द्वारा लोगों की सुविधा के लिए किया गया टोल फ्री नम्बर 0184-7966473 जारी, खराब एलईडी लाइटों की दर्ज करवा सकते शिकायत, होगा तुरंत निवारण:-

Spread the love

शहर को जगमग बनाएं रखने प्रशासन द्वारा लोगों की सुविधा के लिए किया गया टोल फ्री नम्बर 0184-7966473 जारी, खराब एलईडी लाइटों की दर्ज करवा सकते शिकायत, होगा तुरंत निवारण:- उपायुक्त एवं स्मार्ट सिटी परियोजना के सीईओ अनीश यादव
करनाल 21 नवम्बर, करनाल शहर को जगमग बनाएं रखने के उदेश्य से स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत एलईडी लाइट की व्यवस्था की गई है। इन एलईडी लाइटों को सुचारू रूप से चालू रखने के लिए प्रशासन द्वारा शहर के लोगों की सुविधा के लिए टोल फ्री नम्बर 0184-7966473 जारी किया गया है, कोई भी व्यक्ति इस नम्बर पर एलईडी लाइट खराब होने बारे शिकायत दर्ज करा सकते है। यह जानकारी उपायुक्त एवं स्मार्ट सिटी परियोजना के सीईओ अनीश यादव ने दी।
उन्होंने कहा कि प्रशासन एवं स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर के मुख्य मार्ग, चौक, बाजार  तथा अन्य अधिकतर स्थानों पर एलईटी लाइट लग चुकी है तथा शेष पर कार्य जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि  प्रशासन का प्रयास है कि जितनी भी एलईडी लाइट गई चुकी है वह सुचारू रूप से चालू रहे अगर कोई खराब हो जाती है तो इसकी शिकायत कोई भी व्यक्ति प्रशासन द्वारा जारी किए गए टोल फ्री नम्बर 0184-7966473 पर दर्ज करा सकता है और अपना पंजीकृत शिकायत अवश्य लें। प्रशासन पंजीकृत शिकायत पर तुरंत कार्यवाही करेगा। उन्होंने बताया कि शिकायत कर्ता पंजीकृत नम्बर के अनुसार अपनी शिकायत के निवारण बारे जानकारी ले सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top