विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मीडिया कल्ब ने किया पौधरोपण : अशोक कुमार

Spread the love

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मीडिया कल्ब ने किया पौधरोपण : अशोक कुमार

करनाल 05 जून ( पी एस सग्गू)

करनाल में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मीडिया कल्ब द्वारा प्राचीन शिव मन्दिर पार्क मे पौधे रोपित किए गए। फल, छायादार व औषधीय पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद एवं मीडिया कल्ब अध्यक्ष डा. अशोक कुमार ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस का मुख्य मकसद लोगों मे पर्यावरण के प्रति जागरूकता के साथ-साथ पौधरोपण करके पर्यावरण में शुद्धता लाना भी है। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में लोग दर-दर भटकते रहे और आकसीजन की कमी के कारण कई लोग मौत का शिकार भी हुए। उन्होंने कहा कि लोग पेड़ों की कटाई करते समय यह भूल जाते हैं कि यह पेड़ ही हम जीवनदायिनी आक्सीजन प्रदान करते हैं जिससे हमारी सांसे चलती हैं और ऐसे में हमे चाहिए की पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करें। अधिक से अधिक पौधरोपण करके हुए पर्यावरण की शुद्धता के लिए साफ सफाई का ध्यान भी रखें। इस मौके पर कल्ब के महासचिव डा. अमित कुमार ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण बीते वर्षों में दुनिया को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि इन बदली हुई परिस्थितियों ने मनुष्यों को प्रकृति और पर्यावरण के प्रति सोचने पर मजबूर कर दिया है,क्योंकि अब तक मनुष्य प्रकृति को अपने वश में करने के उपाय सोच रहा था मगर इस छोटे से वायरस ने पूरे मानव समुदाय को सोचने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर मीडिया कल्ब उपाध्यक्ष यश सहगल ने कहा कि लाकडाउन के दौरान जब सब लोग अपने अपने घरों में कैद थे तो प्रकृति से छेड़छाड़ न होने और वातावरण में प्रदूषण न होने से तो लोगों को स्वच्छ जलवायु देखने को मिली। इसलिये अब समय आ गया है हमे बढते प्रदूषण को रोकने के साथ साथ पर्यावरण की रक्षा भी करनी होगी और इसके लिए हमे अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे। इस अवसर पर मीडिया कल्ब अध्यक्ष डा अशोक कुमार के अतिरिक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र चौहान, उपाध्यक्ष यश सहगल, महासचिव डा अमित कुमार, सह कोषाध्यक्ष हरजीत वर्मा, सहसचिव आकाश अरोड़ा एवं कल्ब के कार्यकारिणी सदस्य अकिंत दाबड़ा भी उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top