रेहड़ी, फडी वालो को हटाने से बाज आये सरकार; त्रिलोचन सिंह  सब्जी मंडी में मौलिक सुबिषाओ का अभाव

Spread the love
रेहड़ी, फडी वालो को हटाने से बाज आये सरकार; त्रिलोचन सिंह
सब्जी मंडी में मौलिक सुबिषाओ का अभाव
करनाल 21 जून ( पी एस सग्गू)
 करनाल कांग्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने मार्कीट बोर्ड के सीए को पत्र लिख कर करनाल नई सब्जी मंडी से करनाल मार्कीट कमेटी के सचिव द्वारा गरीब रेहड़ी बालो , सब्जी की फडी लगाने बालो को हटाने की कार्रवाई को रोकने की मांग की है।उन्होंने कहा है कि एशिया की सबसे बड़ी सब्जी मंडी में किसानों के लिये न तो शीतल जल की व्यबस्था है न ही उनके बैठने आराम करने की व्यबस्था है बाहर से आने बाले किसानों के जलपान की उचित व्यबस्था नही है।मंडी के आढ़तियों के सहयोग से यहां खाने पीने के स्टाल है।जलपान केंद्र है उन्हें मार्कीट कमेटी के अफसर आये दिन हटाते रहते है।उन्होंने कहा कि मंडी में छोटी फड़ लगा कर या खोखे लगाकर लोग अपना जीबन यापन कर रहे है।अफसर उन्हें उजाड़ रहे है।कांग्रेस इसका विरोध करेगी।उन्होंने बताया कि जब मार्कीट कमेटी का सचिव किसानों  मजदूरों,आढ़तियों के लिये गर्मी में शीतल जल की ब्यवस्था नही कर सकता है तो उसे ऐसी की हवा लेने का अधिकार नही है।उन्होंने कहा कि मंडी में आधारभूत सुविधाओं का अभाव है।मुख्यमंत्री की नगरी में सब्जी मंडी बदहाल है।उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी फसल को बेचने का अधिकार नही हैं।कुछ गरीब मजदूर किसानों की फसल बेचने में सहयोग करते है तो मार्कीट कमेटी के अफसर उन्हें हटा देते है। *उन्होंने कहा कि सरकार और अफ़सरो का जोर गरीब मजदूरों पर चलता है। शहर में तमाम अनैतिक काम हो रहे है कब्जे हो रहे है यह सरकार को नही दिखते है उन पर सरकार तथा अफसर कार्रवाई नही करते है।सरकार तथा अफसर गरीब मजदूर रेहड़ी बालो को चाहे जब उजाड़ देते है उन्होंने कहा कि अफसर गरीबो की बद्दुआ नही ले* ।उन्हें भी अपने परिवार का पेट पालने दे*उन्होंने कहा कि कांग्रेस का समर्थन मंडी के मजदूरों,किसानों रेहड़ी फडी बालो के साथ आढ़तियों के साथ है।कांग्रेस उनके हकों की लड़ाई लड़ेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top