राज्य स्तरीय समारोह में महर्षि कश्यपमय हुआ पूरा करनाल, दानवीर कर्ण की नगरी करनाल में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मुख्य मंच पर लगी महर्षि कश्यप की मूर्ति बनी आकर्षण का केंद्र।

Spread the love

राज्य स्तरीय समारोह में महर्षि कश्यपमय हुआ पूरा करनाल, दानवीर कर्ण की नगरी करनाल में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मुख्य मंच पर लगी महर्षि कश्यप की मूर्ति बनी आकर्षण का केंद्र।
करनाल 24 मई(पी एस सग्गू)

दानवीर कर्ण की पावन नगरी में आयोजित महर्षि कश्यप जयंती राज्य स्तरीय समारोह में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए करनाल की प्रसिद्ध समाजसेवी संस्था निर्मल कुटिया की ओर से लंगर व जलपान की व्यवस्था की गई। इस दौरान खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल के सांसद संजय भाटिया, इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप, घरौंडा के विधायक हरविंदर कल्याण व मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल के साथ लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।
महर्षि कश्यप जयंती के राज्य स्तरीय समारोह बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह 9 बजे से ही अपने-अपने वाहनों व पैदल लोग अनाज मंडी में लगे पंडाल में पहुंचना शुरू हो गए थे। मुख्यमंत्री के आने तक पंडाल खचा-खच भीड़ से भर गया। यहां तक की पंडाल के पास में लगे लंगर हाल तक चारों तरफ भीड़ ही भीड़ थी। मुख्यमंत्री के पहुंचते ही महर्षि कश्यप के जयकारों से पंडाल गूंज उठा। इस विहंगम दृश्य को देखकर मुख्यमंत्री व वहां मौजूद अतिथिगण प्रफुल्लित हो गए।
ढोल नंगाड़ों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे श्रद्धालु।
करनाल की नई अनाज मंडी में आयोजित समारोह के पंडाल में ढोल नंगाड़ों के साथ श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। दूर-दूर जहां तक नजर जा रही थी, बच्चे, बूढ़े, महिलाएं और युवा नाचते हुए पंडाल तक आ रहे थे। लोग अकेले नहीं बल्कि पूरे परिवार के साथ इस कार्यक्रम में पहुंचे। मौसम ने भी इस कदर मेहर की कि पूरा कार्यक्रम बादलों की छांव में संपन्न हुआ।
महर्षि कश्यपमय हुआ करनाल।
महर्षि कश्यप जयंती पर आयोजित कार्यक्रम की अद्भुत छटा करनाल शहर में बिखरी। पोस्टर, होर्डिंग, बैनर से कार्यक्रम स्थल ही नहीं बल्कि पूरा शहर, सड़कें, चौक, चौराहें और करनाल में आने वाले सभी मार्गों पर महर्षि कश्यप जयंती का प्रचार-प्रसार किया गया। मुख्य पंडाल को फूलों से सजाया गया और श्रद्धालुओं के लिए बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई ताकि दूर-दूर तक आसानी से इस कार्यक्रम को देखा जा सके।
भजन मंडली के भजनों पर श्रद्धालु भक्तिरस से हुए सराबोर।
हरियाणा के सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की भजन मंडली ने महर्षि कश्यप जयंती भजनों का ऐसा समा बांधा कि पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा तथा श्रद्धालु भक्तिरस से सराबोर हुए। विकास के साथ-साथ महर्षि कश्यप के शिक्षा व संदेश से भरे भजनों ने पूरा वातावरण महर्षि कश्यपमय कर दिया। मंच पर मौजूद अतिथिगणों ने भी तालियां बजाकर इस भक्तिमय माहौल में अपने आहुति दी।
महर्षि कश्यप का आशीर्वाद लेने के लिए लोगों में दिखी होड़
मुख्य मंच पर सजी महर्षि कश्यप की मूर्ति के समक्ष आशीर्वाद लेते हुए सेल्फी लेने की लोगों में होड़ लगी रही। कार्यक्रम के बाद बड़ी संख्या में बच्चों व युवाओं ने महर्षि कश्यप की मूर्ति के साथ खड़े होकर सेल्फी ली। इस भक्तिमय माहौल ने इस कार्यक्रम की सार्थकता को सिद्ध कर दिया।
ये रहे उपस्थित:
इस अवसर पर सांसद संजय भाटिया, सांसद रतन लाल कटारिया, सांसद नायब सिंह सैनी, हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा, इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप, घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण, नरवाना से विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा, पानीपत ग्रामीण के विधायक महीपाल ढांडा, पानीपत शहरी विधायक प्रमोद कुमार विज, मेयर रेनू बाला गुप्ता, भाजपा के प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, मीडिया कोर्डिनेटर जगमोहन आनंद, जिला महामंत्री राजबीर शर्मा व सुनील गोयल, पूर्व मंत्री एवं मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव कृष्ण कुमार बेदी, पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता, पूर्व मंत्री कृष्ण पंवार, पूर्व विधायक रमेश कश्यप, पूर्व विधायक भगवादास कबीरपंथी, पूर्व विधायक डा. पवन सैनी, हरियाणा पिछड़ा वर्ग की चेयरपर्सन निर्मला बैरागी, स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र, केशकला एवं कौशल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष यशपाल ठाकुर, जेजेपी के जिलाध्यक्ष गुरदेव रम्बा, मीडिया प्रभारी यशकर्ण राणा, हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के प्रदेश अध्यक्ष समय सिंह कश्यप, चेयरमैन रामकुमार कश्यप एडवोकेट, राष्ट्रीय अध्यक्ष जय भगवान कश्यप, उपाध्यक्ष दरियाव सिंह कश्यप, मुख्य महासचिव वीरभार आर्य, युवा प्रदेश अध्यक्ष मौनू कश्यप, युवा चेयरमैन रणधीर सुलखनी, सीनियर युवा प्रदेश अध्यक्ष कर्मवीर कश्यप एडवोकेट, सुभाष कश्यप, सोनू मैट्रो, संजय कश्यप, आशू कश्यप, विनोद कश्यप, प्रताप सिंह कश्यप, मंगल कश्यप, एडवोकेट जगदीश कश्यप, परमवीर कश्यप, ओमप्रकाश कश्यप, इंद्राज कश्यप, माई लाल कश्यप, रघुनाथ तंवर, राजेश टंडन कश्यप सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरूष श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top