राजनीति के साथ साथ सेवा कार्य भी करें कार्यकर्ता-असीम गोयल

Spread the love

राजनीति के साथ साथ सेवा कार्य भी करें कार्यकर्ता-असीम गोयल
करनाल 3 सितंबर(पी एस सग्गू)

संगठनात्मक दृष्टि से पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान करने हेतु अम्बाला विधायक असीम गोयल ने करनाल के अपने दो दिन के प्रवास के दौरान विभिन्न स्थानों पर बैठकों मे कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। इन संगठनात्मक बैठकों मे जिला पदाधिकारियों के अतिरिक्त मंडल पदाधिकारियों, मोर्चा के पदाधिकारियों, प्रकोष्ठों के जिला संयोजकों व बूथ प्रमखों,शक्ति केंद्र प्रमुखों ने भाग लिया।
भाजपा की इन संगठनात्मक बैठकों मे विधायक असीम गौयल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आह्वान किया उन्होंने कहा कि सभी संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर तक कार्य करते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करें और इस मौके पर असीम गोयल ने पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए कुछ जरूरी टिप्स भी दिये।
असीम गोयल ने भाजपा कार्यालय में हुई नवनियुक्त प्रकोष्ठ के संयोजकों की बैठक मे सम्बोधित करते हुए कहा कि सेवा ही संगठन के मार्ग पर चलते हुए सभी राजनीति के साथ साथ सेवा कार्य भी अवश्य करें इसके लिए आप सभी को अपने अपने प्रकोष्ठ वर्ग के लोगों की समस्याओं को समझ कर उनका समाधान करवाने की दिशा मे काम करना है।उन्होंने इस अवसर पर यह भी कहा कि पार्टी को संगठनात्मक दृष्टि से मजबूती प्रदान करने के लिये आप सभी अपने साथ समाज के प्रभावशाली लोगों को भी साथ जोडने का काम करें।
इस मौके पर उन्होंने यह भी आह्वान किया कि बूथ स्तर पर सामूहिक रूप से मन की बात को सुना जाए जिसमे पार्टी पदाधिकारी व अन्य जनप्रतिनिधि इसको सुनें यह भी सुनिश्चित करें और इसके साथ साथ पार्टी की जितनी भी जनकल्याण की योजनाएं है आमजन को इसका अधिक से अधिक लाभ हो इस दिशा में भी काम करें।
कार्यक्रम के दौरान विधायक असीम गोयल को जिला मीडिया प्रमुख डा अशोक कुमार ने,जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा को सुशील गर्ग एवं जिलाप्रभारी दीपक शर्मा को यशवीर सिंह ने बुक्का देकर स्वागत किया।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा के अतिरिक्त जिलाप्रभारी दीपक शर्मा, जिला महामंत्री राजबीर शर्मा, सुनील गोयल, प्रभारी रविबतान, जिला मीडिया प्रमुख डा अशोक कुमार एवं सभी प्रकोष्ठों के संयोजक मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top