मुख्यमंत्री हरियाणा   मनोहर लाल व सांसद करनाल संजय भाटिया  का स्वागत किया जायेगा -अमरेंद्र अरोड़ा

Spread the love
मुख्यमंत्री हरियाणा   मनोहर लाल व सांसद करनाल संजय भाटिया  का स्वागत किया जायेगा -अमरेंद्र अरोड़ा

करनाल 22 सितंबर ( पी एस सग्गू)

आज सिक्ख समाज के बुद्धिजीवी वर्ग की एक मिटिंग अमरेन्दर सिंह अरोड़ा, युवा प्रदेशाध्यक्ष हरियाणा सिक्ख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के निजि कार्यालय में हुई। जिसमें सिक्ख समाज के लोगों ने आपसी विचार-विमर्श कर अमरेन्दर सिंह अरोड़ा को अधिकृत करते हुए फैसला लिया कि हम हरियाणा की अलग गुरुद्वारा कमेटी होने के उपलक्ष में जो कि कई सालों से सुप्रीम कोर्ट में केस चल रहा था जो फैसला हरियाणा के सिक्खो के हक मे आया है जिसमें हरियाणा सरकार का बहुत बड़ा योगदान रहा है। क्योंकि बिना सरकार के हस्ताक्षेप के यह फैसला नहीं आ सकता था और यह सिक्ख समाज की 25 साल पुरानी मांग पुरी हुई है। जिसमें सिक्ख समाज के लोग हजारों की संख्या में इक_े होकर मुख्यमंत्री हरियाणा का श्री मनोहर लाल जी व सांसद करनाल संजय भाटिया जी का स्वागत किया जायेगा।
इस मौके पर युवा प्रदेशाध्यक्ष अमरेन्दर सिंह अरोड़ा व पलविन्द्र सिंह गौराया मैम्बर बोडशाम गुरुद्वारा कमेटी ने कहा कि गुुरुद्वारा कमेटी का फैसला सिक्ख समाज के लिए बहुत अहमियत रखता है। जिसमें जो बच्चे बेरोजगार हैं उनकी भी बहुत बड़ा लाभ मिलेगा।
इस मौके पर सिक्ख नेता स. कुलबीर सिंह, स. नरेन्द्र सिंह कत्याल, स.पलविन्द्र सिंह बेदी प्रधान ट्रक युनियन ने संयुक्ततौर पर कहा कि यह सिक्ख समाज के लिए एक संजीवनी की तरह हैै। क्योंकि मीरी-पीरी कॉलेज और भी जो कि काफी सालों से लम्बित पड़ा है उसे भी पुरा करवाने में अब कोई रुकावट नहीं होगी और भी कई स्वास्थ्य केन्द्र खोले जायेंगे, जिसमें मुफ्त ईलाज की व्यवस्था होगी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला युवा प्रधान स. बलविन्द्र सिंह रम्बा, स. गुरनाम सिंह लबाना, स. बलविन्द्र सिंह विर्क डाचर, स.इकबाल सिंह रामगढिय़ा, स. नरेन्द्र सिंह कत्याल, स. भुपिन्द्र सिंह तुली, स. परमजीत सिंह व अन्य कई गणमाण्य व्यक्ति मौके पर मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top