मुख्यमंत्री नहीं हरियाणा में सरकार बदलने की जरूरत-पंवार सीएम सिटी बनी क्राइम सिटी

Spread the love

मुख्यमंत्री नहीं हरियाणा में सरकार बदलने की जरूरत-पंवार
सीएम सिटी बनी क्राइम सिटी
करनाल 17 सितंबर(पी एस सग्गू)
आज करनाल में सोनीपत से कांग्रेस के विधायक सुरेंद्र पंवार ने कहा है कि हरियाणा में भाजपा- जेजेपी सरकार पूरी तरह से जनविरोधी साबित हुई हैं। इस समय मुख्यमंत्री नहीं सरकार बदलने की जरूरत हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा अपने शासित राज्यों में मुख्यमंत्रियों को बदल रही हैं। उससे लोगों में असंतोष कम नहीं होगां। 2024 में केंद्र और राज्य सरकार में भाजपा और उसके सहयोगी सत्ता से बाहर हो जाएंगे। वह आज करनाल में कांग्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह के आमंत्रण पर करनाल पहुंचे थे। यहां वह पत्रकारों से बात कर रहे थे। उनके साथ कांग्रेस के जिला संयोजक स. त्रिलोचन सिंह, सुरेंद्र काल खा ,सुरेंद्र छिक्कारा, रोहित जोशी, दया प्रकाश कर्मपाल सिंह, प्रेम मलवानिया, विनोद शर्मा, नरेंद्र जोगा,गगन मैहता, सुनहरा वाल्मीकि, अमनदीप कादयान, कालीचरण, पुनीत अरोड़ा,वीरेंद्र चावरिया पूर्व पार्षद हरद्वारी लाल,पूर्व पार्षद ठाकुर दास ने भी जानकारी दी। इसके बाद वह इसके बाद वही गुरु रविदास सभा के महासचिव दिलीप कुमार के निवास पर भी गए। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने का कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का काम कर रही हैं। विपक्ष के विधायकों को विधान सभा में बोलने नहीं दिया जाता हैं। वहीं पर उनके निर्वाचन क्षेत्र के साथ सरकार सौतेला व्यवहार कर रही हैं। उन्होंने एक सवाल के जबाब में कहा कि करनाल सीएम सिटी न रह कर क्राइम सिटी बन कर रह गई हैं। जितना विकास मुख्यमंत्री रहते पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रोहतक का किया उसका पासंग भर भी विकास करनाल में मनोहर काल मे नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि इस राज में विधायकों तथा निर्वाचित जनप्रतिनिधियों पर अफसर हाबी हो रहे ळैं। अफसर जनप्रतिनिधियों के साथ अपमान जनक व्यवहार करते हैं। सरकार में बैठे लोग इसके लिए अफसरों को प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने कहा कि सोनीपत में पूर्व विधायक श्रीमती कविता जैन तथा उनके परिजन भ्रष्टाचार मेंआंकठ डूबे हुए थे। यही कारण रहा कि उनको जनता ने चुनावों में सबक सिखाया। किसान आंदोलन की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों के साथ सरकार सबसे गलत कर रही हैं। कांग्रेस हमेशा किसानों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि किसानों ने दिल्ली के पास रास्ता नही रोका है बल्कि सरकार ने अवरोध खड़े किए है ।दीवार भी बना दी है यदि सरकार इन अवरोध और दीवार हटा दे तो रास्ता खुल जाएगा। रास्ता रोकने के लिये सरकार जिम्मेदार है।एक सवाल के उत्तर में उन्होंने कहा कि कांग्रेस में जल्द ही जिला स्तर तक संगठन बनेगा।
बाक्स
सोनीपत में किंगमैकर रहे विधायक सुरेंद्र पंवार: कांग्रेस के जुझाारू विधायक सुरेंद्र पंवार मूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सबसे विश्वनीय माने जाते हैं। बरोैदा चुनाव में कांग्रेस की जीत के असली खिलाड़ी रहे। उनकी चुनावी रणनीति ने कांग्रेस को विजयाी बनाया। वहां पर पूरी सरकार आ कर बैठ गई थी। उसके बाद भी कांग्रेस चुनाव जीती। यहीं हाल कांग्रेस को मेयर के चुनाव में सोनीपत में विजयी बनाया। सोनीपत जिले में कांग्रेस का जनाधार बढ़ाने में पंवार की भूमिका अनुकरणीय रही हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top