मुखमंत्री करनाल के मतदाताओं को बंधुआ समझते हैं: त्रिलोचन मुख्यमंत्री करनाल पर लगा देते हैं आने के बाद बंदिशे मुख्यमंत्री के आते ही करनाल बन जाता है अघोषित जेल

Spread the love

मुखमंत्री करनाल के मतदाताओं को बंधुआ समझते हैं: त्रिलोचन
मुख्यमंत्री करनाल पर लगा देते हैं आने के बाद बंदिशे
मुख्यमंत्री के आते ही करनाल बन जाता है अघोषित जेल
करनाल, 5 जून (पी एस सग्गू)
: कांग्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल करनाल के मतदाताओंं को बंधुआ समझने लगे हैं। वह करनाल के लोगों का सामना करना ही नहीं चाहते हैं। जब भी वह आते हैं। शहर मेंं कई रास्तों पर भारी अवरोध लगा देते हैं। उन्होंने बताया कि करनाल में जब भी मुख्यमंत्री आते हैं उस समय लोगों पर प्रशासन बंदिशें लगा कर उन का जीना मुूहाल कर देता हैं। शहर के लोगों को परेशानी में डाल देते हैं। इससे पहले भी मुख्यमंत्री करनाल में आते रहे हैं लेकिन पहली बार भाजपा राज में वह देख रहे हैं कि मुख्यमंत्री आम आदमी और किसानों का सामना करने का साहस नहीं जुटा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री किसानों और आम आदमी से डरते हैं। मुख्यमंत्री करनाल के निर्वाचित विधायक होने के बाद भी वह अपने संसदीय क्षेत्र में बिना सुरक्षा के घूमने की हिम्मत नहीं कर पाते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को चुनौति दी कि वह बिना सुरक्षा के अपने निर्वाचन क्षेत्र में घूम कर दिखाएं। उन्होंनें कहा कि करनाल में लोग मुख्यमंत्री को पसंद नहीं करते है। लोगों ने विधायक को नकार दिया हैं। ऐसे में उन्हें अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए। मुख्यमंत्री करनाल के लोगों को अपने मतदाता नहीं बंधुआ समझते हैं। जब चाहे चुनाव में खड़े हो गए वोट मांग लिया और जीत कर चले गए। अब मतदाता मुख्यमंत्री को माफ नहीं करेंगे। करनाल के मतदाता उन्हें चुनावों में सबक सिखाएंगे। उन्होंने कहा कि करनाल में वह पहली बार देख रहे हैं जब कि विधायक के प्रति इतना असंतोष लोगों में हैं। लोग मुख्यमंत्री को अपने गांव में घुसने नहीं देना चाहते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top