मानव सेवा संघ में मनाया गया रक्षासूत्र सप्ताह, संजय बत्तरा व यैस.वी.कैन के सदस्यों को रक्षासूत्र बांधकर किया सम्मानित कोविड़ काल में जरूरतमंद लोगों की सेवा करने पर मिनाक्षी भिंडर ने किया समाजसेवियों को सम्मानित

Spread the love

मानव सेवा संघ में मनाया गया रक्षासूत्र सप्ताह, संजय बत्तरा व यैस.वी.कैन के सदस्यों को रक्षासूत्र बांधकर किया सम्मानित
कोविड़ काल में जरूरतमंद लोगों की सेवा करने पर मिनाक्षी भिंडर ने किया समाजसेवियों को सम्मानित
करनाल, 26 अगस्त (पी एस सग्गू)
करनाल मानव सेवा संघ में रक्षासूत्र सप्ताह के अंतर्गत यैस.वी.कैन एवं बीजेपी के महिला मोर्चा के संयुक्त कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मिनाक्षी भिंडर, उपाध्यक्ष प्रियंका काठपाल, कृष्णा गुप्ता, महामंत्री डॉ नीरू सैनी, अर्बन मंडल अध्यक्ष अल्का चौधरी, रश्मि चौधरी और सरोज पराशर ने चेयरमेन संजय बतरा, संरक्षक एस एम कुमार, डा. एस.के.शर्मा, लाजपत राय चूचरा, वाइस चेयरमेन सावी चौधरी, सचिव सिमरन बतरा, महिला प्रमुख अनुराधा कांबोज, अंजू शर्मा, मीनाक्षी गाँधी, स्वर्णलता काठपाल, सुमन जालवी, सुशीला गोयल, शैलजा गुप्ता, डॉ मेघा ग्रोवर, राजेश ग्रोवर और मनमोहन जालवी को तिलक लगाकर और रक्षा सूत्र बाँध कर आशीष दिया और भारत माता का चित्र भेंट करते हुए कहा कि कोविड काल में यैस वी कैन की टीम ने संजय बतरा के नेतृत्व में जरूरतमंद लोगों को राशन उपलब्ध करवाने, मास्क, सैनिटाइजर बांटने, पास बनवाने, पौधा रोपण करने, वैक्सीन टीकाकरण करवाने, कोरोना योद्धा को सम्मानित करने और लोगों को जागरूक करने में बढ़चढ़ कर योगदान दिया है, इसलिए आज उनकी भाजपा महिला मोर्चा की टीम अपने दायित्व का निर्वाह करते हुए संजय बतरा और यैस वी कैन की पूरी टीम को सम्मानित कर गौरव महसूस कर रही है। इसके पश्चात चेयरमैन संजय बतरा ने सभी का स्वागत करते हुए बताया कि यैस वी कैन के लिए भी यह गर्व कि बात है कि सभी सदस्यों द्वारा नि:स्वार्थभाव से सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के कारण हरियाणा डाक्यूमैंटरी द्वारा भी यैस.वी.कैन के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और आज भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सम्मानित किया गया। इसके पश्चात सभी के द्वारा कर्ण पार्क में अमलतास, गुलमोहर और सौमैया के 5 पौधे भी रोपित किए गए। कार्यक्रम में मंच का संचालन स्वर्ण लता काठपाल द्वारा किए गया और सी.जी.सी के चेयरमैन लाजपत राय चूचरा विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में चेयरमैन संजय बतरा ने आए हुए सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top