मंदी के दौर पर मुख्यमंत्री ने कल्याणकारी बजट पेश किया, आम जनता के हित का है बजट -विधायक हरविन्द्र कल्याण

Spread the love

मंदी के दौर पर मुख्यमंत्री ने कल्याणकारी बजट पेश किया, आम जनता के हित का है बजट -विधायक हरविन्द्र कल्याण
करनाल 12 मार्च
करनाल के हल्का घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट को ऐतिहासिक बताते हुए सबसे बेहतर बताया। जिसमें सभी के साथ सभी के विकास की बात कही गई। उन्होंने बताया कि बजट बनाते समय मुख्यमंत्री ने शिक्षा स्वालंबन, स्वास्थ्य और सुरक्षा के मूलमंत्र का ध्यान रखा, वह सराहनीय हैं। उन्होंने शिक्षा पर सर्वाधिक 18410 करोड़ रुपये खर्च बरने की बात स्वागत योग्य हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बुजुर्गों को अढाई हजार रुपये की पैंशन देर तथा आयुष्मान कार्ड में आठ और श्रेणियों को शामिल करने की बात कही हैं।
विधायक ने बजट का स्वागत करते हुए कहा कि करनाल से दिल्ली तक रैपिड ट्रैन चलाने की घोषणा की बात कह स्वागत योग्य कदम उठाया हैं। मुख्यमंत्री ने कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा की तरफ ध्यान देकर बेहतर काम किया है। मुख्यमंत्री ने जिस तरह से कर रहित बजट पेश किया है, वह स्वागत योग्य है। इसमें व्यापारियों, किसानों, उद्योगपतियों नौजवानों, बुंजुर्गों का ध्यान रखा है। उन्होंने बजट की चर्चा करते हुए कहा कि इस बजट में सेहत पर खास ध्यान दिया गया हैं। सुरक्षा के लिए महिला सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने व्यापारियों के लिए किराए की दुकानें उनके नाम करने की बात कही हैं। विवादों के समाध्यान की बात कह कर सीएम ने बेहतर काम किया है। वे इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हैं।
इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप ने जारी ब्यान में कहा कि हरियाणा सरकार का बजट हर वर्ग के लिए फायदेमंद होगा। बुजुर्गों की पेंशन 2500 रुपए प्रति महीना करना एक ऐतिहासिक निर्णय है। भाजपा-जजपा सरकार ने बुजुर्गों को एक बड़ा तोहफा दिया है। एक अप्रैल से 2500 रुपये पेंशन मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अंत्योदय उत्थान अभियान शुरू करने की घोषणा की। इसके तहत एक लाख निर्धनतम परिवारों की पहचान करक उनकी न्यूनतम आर्थिक सीमा 1.80 लाख तक पहुंचाने को कदम उठाए जाएंगे। मुख्यमंत्री अंत्योदय उत्थान अभियान 2025 तक चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत 21962 आंगनबाडियों में प्राथमिक शिक्षा दी जाएगी। 1135 प्ले स्कूल मार्च 2021 से शुरू होंगे। दूसरे चरण में 2865 आंगनवाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूल में अपग्रेड किया जाएगा। इसके अलावा भी प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा की जनता के हित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। वे इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हैं।
नीलोखेड़ी के विधायक धर्मपाल गोंदर ने जारी ब्यान में कहा कि बुजुर्गों के लिए वृद्ध सम्मान भत्ता 2500 रुपये करके मनोहर सरकार ने जता दिया है कि वह बुजुर्गो के प्रति कितनी संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण प्रदेश का पूरा अर्थतंत्र हिल गया था, मगर इसके बावजूद मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने एक विकासशील और संतुलित बजट पेश किया है जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, ढांचागत विकास व सामाजिक सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। इससे सामान्य जन को इस बजट का लाभ मिलेगा। शिक्षा क्षेत्र में नई शिक्षा नीति को लागू करने के लिए जो प्रतिबद्धता हरियाणा सरकार ने दिखाई है इससे आने वाले समय मे शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिलेंगे। वे इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top