भारत जोड़ो यात्रा में राजस्थान से श्रीनगर तक शामिल रहे पृथ्वी भाट का करनाल कांग्रेस ने सम्मान किया 

Spread the love

भारत जोड़ो यात्रा में राजस्थान से श्रीनगर तक शामिल रहे पृथ्वी भाट का करनाल कांग्रेस ने सम्मान किया
करनाल 4 फरवरी( पी एस सग्गू)

 भारत जोड़ो यात्रा में राजस्थान से श्रीनगर तक शामिल रहे करनाल के पृथ्वी भाट का करनाल कांग्रेस की ओर से सम्मान किया गया। नई अनाजमंडी स्थित पूर्व अध्यक्ष अशोक खुराना के कार्यालय में कांग्रेस नेताओं ने पृथ्वी भाट को फूल मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया।
इस मौके पर जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह, पूर्व प्रधान अशोक खुराना, रघबीर संधु, मनिंद्र शंटी, कृष्ण बसताड़ा, जोगिंद्र चौहान व अनाजमंडी प्रधान रजनीश चौधरी विशेष रूप मौजूद रहे। कांगे्रस नेताओं ने कहा कि करनाल की ओर से पृथ्वी भाट ने भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ शामिल होकर पार्टी हित में अच्छा कार्य किया। करनाल कांग्रेस की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाई। पृथ्वी भाट जैसे कार्यकर्ताओं की मेहतन रंग लाएगी। आने वाले समय में देश और प्रदेश में कांगे्रस की सरकार बनेगी। राहुल गांधी देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे। इस अवसर पर सुनहरा वाल्मीकि, अनिल शर्मा, सतिंद्र विर्क, डा. फतेह, रामफल, जोगा अघी, ललित अरोड़ा व मीनू दुआ आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top