भाजपा ने राम नगर मंडल के मोर्चा अध्यक्षों की नियुक्तियां की करनाल 20 जून (पी एस सग्गू)

Spread the love

भाजपा ने राम नगर मंडल के मोर्चा अध्यक्षों की नियुक्तियां की
करनाल 20 जून (पी एस सग्गू)

करनाल विधानसभा क्षेत्र के राम नगर मंडल के अध्यक्ष राजेश कुमार अग्घी, नरेंद्र गोरसी जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा, मीनाक्षी भिंडर जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, कृष्ण भुक्कल जिला एस.सी मोर्चा अध्यक्ष, सिकंदर सलमानी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष, डा. अशोक कुमार जिला मीडिया प्रभारी की अध्यक्षता में मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से सभी मोर्चों के रामनगर मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। देवेंद्र गुर्जर को किसान मोर्चा, वर्षा छाबड़ा को महिला मोर्चा, सीमा देवी को महामंत्री महिला मोर्चा, अमित कुमार को युवा मोर्चा, श्याम सिंह चौहान को ओ.बी.सी मोर्चा, सुखविंदर पहलवान को एस.सी मोर्चा, मनिंदर सिंह को अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल प्रधान नियुक्त किया गया। रमेश सिंह रावत को मीडिया प्रभारी तथा कमल भाटिया को संयोजक आईं.टी.सैल राम नगर मंडल की जिम्मेवारी दी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी जिम्मेवारी को ईमानदारी के साथ निभाने की शपथ ली। इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र गौरसी ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकरियों को अपने पद की गरिमा को बनाकर रखते हुए संगठन में अपनी जिम्मेदारी को इमानदारी से निभाना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि जिम्मेदारी लेना बहुत आसान होता है, मगर उसको निर्वहन करना बड़ा चुनौती पूर्ण कार्य है। नरेन्द्र गौरसी ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं को नेता स्थापित करने की सोच को लेकर काम करना होगा तभी आप अपनी प्रतिभा को निखार कर जनसेवा के कार्यों को पूर्ण रूप दे सकोगे। इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर एवं रामनगर मंडल अध्यक्ष राजेश अघी ने उपस्थित सभी का स्वागत किया और अपने विचार रखे। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को अपने काम ईमानदारी से करने की शपथ दिलवाई। सभी उपस्थित नवनियुक्त अध्यक्षों का फूल मालाओं से स्वागत भी किया गया। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता भगवान दास अग्घी (पूर्व जिला सचिव), जगत सिंह बसनाल (महामंत्री), प्रमोद नागपाल (महामंत्री), शंकर लाल वधवा, मोहन लाल शर्मा उपाध्यक्ष, अशोक वधावन उपाध्यक्ष, आर्यन पांचाल, गुरप्रीत भिंडर, पूर्व सरपंच जयपाल, तेजपाल व मिंटू आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top