भाजपा ने देश के आम आदमी को अंतिम छोर तक पहुंचाने का काम किया: राठौर

Spread the love

भाजपा ने देश के आम आदमी को अंतिम छोर तक पहुंचाने का काम किया: राठौर
भाजपा ने आठ करोड़ नौकरियां समाप्त कीं सात सालों में
संजय पाल चंदेल को बनाया राजीव गांधी पंचायती राज प्रकोष्ठ का शहरी जिला ध्यक्ष
करनाल 28 फरवरी ( पी एस सग्गू)

 अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विरेंद्र सिंह राठौर ने कहा है कि देश और प्रदेश में हालात गंभीर हो गए हैं। नोट बंदी ने देश के आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी थी। जीएसटी ने व्यपार को चौपट कर दिया। भाजपा की प्रदेश और केंद्र सरकार समाज के हर आम व्यक्ति को अंतिम छोर पर पहुंचाने का काम कर रही हैं। देश में मंहगाई चरम पर हैं। भाजपा का आई टी सैल देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू महात्मा गांधी को अपमानित करने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि करनाल को नातो स्मार्ट शहर मिला और ना ही यहां के बच्चों को रोजगार मिला। मनोहर लाल मुख्यमंऋी और विधायक के रूप में देश के साथ अन्याय किया है। उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस जब सत्ता से गई तो उस समय 46 करोड़  नौकरियां थी। प्रधान मंत्री यदि हर साल दो करोड़ नौकरी देते तो आज 66  करोड़ नौकरियां होतीं। लेकिन आज देश में  केवल 38 करोड़ नौकरियां ही बची हैं। वह करनाल में पाल समाज तथा कांग्रेस में राजीव गांधी पंचायत राज प्रकोष्ठ के संयुक्त कार्यक्रम में  बोल राहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय पाल महासभा के राष्ट्रीय सचिव संजय पाल ने की। इस अवसर पर पाल समाज के राष्ट्रीय पदाधिकारियों को तथा राजीव गांधी पंचायती राज प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों तथा युवा कांग्रेस के नेताओं को सम्मानित किया। काार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पंचायती राज प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव दीपक राठौर तथा प्रदेश अध्यक्ष सुनील पंवार उपस्थित थे। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव दीपक राठौर ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही हैं। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष सुनील पंवार ने कहा कि भजपा देश को तोडऩे काकाम कर रही हैं। इस अवसर पर राजीव गांधी पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष डा. सुनील पंवार ने संजय चंदेल सागर को शहरी जिलाध्यक्ष बनाया। सुखविंदर सिंह को ग्रामीण अध्यक्ष बनाया। वहीं पर शक्ति सिंह को प्रदेश सचिव बनाया। इस अवसर पर निश्चिय सोही, बसंत राणा, मुकेश चौधरी, डा. संजय, वरिष्ठ नेता राजेंद्र पाल, सतपाल, पूर्व पार्षद करण सिंह, रमेश पाल, कुलदीप पाल, विनोद पाल, महेंद्र पाल, सूरजभान, सविनय कुमार ने उपस्थित जनों को संबोधित किया। इन लोगों को सम्मानित किया गया गया। इस अवसर पर मनिदर सिंह,मुकेश चौधरी, प्रदीप चौधरी, दीपक, जगदेव रोहित, गौरव श्र्मा, इंद्रपाल सिंह,राजवीर कुमार,सहित तमाम लोग र्मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top