भाजपा देश को तोडऩे राहुल देश को जोडऩे की बात करते हैं:लहरी सिंह भारत जोड़ो यात्रा के करनाल में भव्य स्वागत के लिए मंगल कालोनी में हुई बैठक

Spread the love

भाजपा देश को तोडऩे राहुल देश को जोडऩे की बात करते हैं:लहरी सिंह
भारत जोड़ो यात्रा के करनाल में भव्य स्वागत के लिए मंगल कालोनी में हुई बैठक
करनाल, 24 दिसंबर (पी एस सग्गू)

हरियाणा में आ रही भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण मेें अगले माह आठ जनवरी को करनाल में प्रवास को लेकर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नुक्कड़़  बैठक मंगल कालोनी में आयोजित की गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक लहरी सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि देश भर में भारत को जोडऩे का संदेश कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी दे रहे हैं। जब कि देश को तोडऩे का काम भाजपा कर रही हैं। उन्होंने कहा जब तक कांग्रेस हैं देश को टूटने नहीं देंगे। इस अवसर पर कांग्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने कहा कि आठ जनवरी  को करनाल में इतिहास रचा जाएगा। करनाल में भारत जोड़ो यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा  राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के हाथ मजबूत करने की जरूरत हैं। अपनी आने वाली पीढियों को बचाने के लिए देश का प्रधानमंत्री राहुल गांधी को बनाना हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपनी अपनी जिम्मेदारी समझ कर यात्रा के स्वागत की तैयारियों में जुट जाएं। इस अवसर पर सोम दत्त शर्मा ,प्रेम मलवानिया, रोहित जोशी, अशोक दुगल, बीरवल तंवर, सुरेंद्र काल खां, जागीर सैनी, टिंकू वर्मा ,टारजन प्रधान, रमेश जोगी, सुनेहरा वाल्मीकि, राजपाल तंवर आदि उपथित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top