भगवान को समर्पित काम हमेशा पवित्र होता है: विष्णुदास विष्णु मंदिर में आयोजित श्रीमदभगवत कथा में पहुंचे स्वच्छ भारत मिशन के वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्रा

Spread the love

भगवान को समर्पित काम हमेशा पवित्र होता है: विष्णुदास
विष्णु मंदिर में आयोजित श्रीमदभगवत कथा में पहुंचे स्वच्छ भारत मिशन के वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्रा
करनाल 29 जुलाई (पी एस सग्गू)
जाने माने संत गीता मर्मज्ञ कथा बाचक स्वामी विष्णु दास जी महाराज ने कहा है कि भगवान को समर्पित हर काम पवित्र होता ळै वी भले ही कितना ही गलत क्यों न हो। उन्होंने बताया कि भगवान को भक्तों से मिलाने वला गुरु या फिर पुजारी होता है इस लिए दोनों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। वह करनाल के सैक्टर आठ में स्थित विष्णु मंदिर परिसर में श्रीमदभागवत कथा के तहत श्री कृष्ण लीला का मनौहरा ढंग से बर्णन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि भगवान को प्राप्त करना चाहते हो तो उन्केे चरणों में अपना सब कुछ समर्पित कर दो। भगवान कभी आपके साथ गलत नहीं होने देंगे। इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन के वाइस चेयरमैन सुभा
ष चंद्रा मुख्य अतिथि थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में घरौंडा के व्यवसायी राधेश्याम गोयल, तथा रूपेश गोयल उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यअतिथि स्वच्छ भारत मिशन के वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने व्यासपीठ की आरती की। तथा महाराज का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि सावन के मास में श्रीमदभागवत कथा का अपना ही महत्व है। इस मास में भगवान धरा पर उतरते हैं। उन्होंने संत विष्णुदास जी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संतों का हमेशा सम्मान करना चाहिए। इस अवसर पर श्री कृष्ण जन्म का मनौहारी चित्रण किया। उन्होंने कहा कि जब जब धरती पर धर्म का अपमान होता हैं। संतों पर अत्याचार होता है। तब भगवान धरती पर अवतार लेते हैं। उन्होंने राम जन्म के साथ श्री कृष्ण के जन्म की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि अवतार महापुरुष थे। वह संस्कूत साहित्य के जन्मदाता थे। पहला श£ोक उन्होंने ही लिखा था। इस अवसरपर भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम में एडवोकेट राजेश सैनी, ओमप्रकाश अरोड़ा, सन्नी अरोड़ा रवि सौदा, एमएस राठी के साथ सैकड़ों धर्मालु उपस्थित थे। श्रीमदभगवत कथा का समापन एक अगस्त को किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top