ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र की ओर से  महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love

ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र की ओर से  महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन

करनाल4 फरवरी( पी एस सग्गू)

करनाल में प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेक्टर सात सेवा केंद्र की ओर से ओल्ड हाउसिंग बोर्ड में महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पार्षद वीर विक्रम कुमार ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर ब्रह्माकुमारी प्रेम दीदी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि शिव निरांकार हैं, ज्योतिस्वरूप हैं, अनंत गुणों के सागर और भंडार हैं। दुखहर्ता सुखकर्ता हैं। शिव सत्यम शिव सुंदरम हैं। उनकी जयंती हीरे तुल्य जयंती है। शिवबाबा ब्रह्मा विष्णु शंकर के भी रचयिता हैं। वह मनुष्य सृष्टि रूपी वृक्ष के बीजरूप हैं। जन्म-जन्म आत्माएं परमात्मा शिव को पुकारती हैं उनकी करूण पुकार सुनकर परमात्मा कलियुग अंत सतयुग आदि के संगम पर आते हैं। इस मौके पर ब्रह्माकुमारी शिखा बहन ने कहा कि परमात्मा के समक्ष हमें सच्चाई सफाई से चलना चाहिए, क्योंकि कहा जाता है सच्चे दिल पर साहेब राजी। व्यर्थ का किचड़ा हमें अपने मन में नहीं रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे भाग्य की चाबी है परमात्मा से प्यार। इस मौके पर शिव बाबा का ध्वज फहराया गया। पार्षद वीर विक्रम ने सबको शिवरात्रि की मुबारक व शुभकामनाएं देते हुए शिव बाबा का घ्वज फहराया। इस अवसर पर आरके राणा, केहर सिंह, रामनारायण अरोड़ा, राकेश कुमार, हरिकृष्ण नारंग, कृष्णा अरोड़ा, शाम भाटिया, ऋषिराज शर्मा, महिंद्र संधु, रमेश कुमार, राम कुमार, सुनीता मदान, गायत्री देसवाल, सुरेश मेहता, कृष्ण खन्ना, रजनी कौशल, कृष्णा नाकरा, हरि कांबोज, कृष्णा कादियान, संतलाल बत्तरा, सुरजीत, राजपाल व बाला गुप्ता सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top