प्रधानमंत्री के अडानी प्रेम ने देश को आर्थिक नुक्सान पहुंचाया: सुरेश गुप्ता

Spread the love
प्रधानमंत्री के अडानी प्रेम ने देश को आर्थिक नुक्सान पहुंचाया: सुरेश गुप्ता
बजट में किसानों विद्यार्थियो, युवाओं के साथ धोखा दियां
करनाल 18 फरवरी, (पी एस सग्गू)
 कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा के बाद देश में परिवर्तन की लहर चल रही हैं। रायपुर में होने वाला कांग्रेस का अधिवेशन के बाद कांग्रेस और अधिक मजबूत होकर उभरेगी। वह पत्रकारों के साथ बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मित्र अडानी के कारण देश आर्थिक खतरे से जूझा रहा हैं। लोगों की कमाई का च्यारह लाख रुपया डूब गया। उन्होंने कहा कि आखिरकार मोदी को अडानी वाले प्रकरण में संयुक्त संसदीय चांच समिति से जांच करवाने में आपत्ति क्यों हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने एसबीआई और एलआई सी का अरबों रुपया अडानी के शेयरों में लगा दिया। उन्होंने कहा कि मोदी राज में केवल प्रधानमंत्री के मित्रों की ही संपत्ति बढ़ी हैं। आजादी के बाद सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार और आर्थिक अनियमितताएं मोदी राज में हुई हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कांग्रेस का संगठन जल्द जिला और ब्लाक स्तर तक खड़ा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार भी हर मोर्चे पर विप्ऊल रही हैं। राज भ्रष्टाचार के नए मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि बजट में जुमलेवाजी के अलावा कुछ और नहीं हैं। इसमें मनरेगा, कृषि उपज की खरीद खाद वितरण पर से धन में कटौती की गई हैं। आयकर में छूट भी एक जुमले वाजी है। उन्होंने बताया कि देश में इस समय हालात खराब हैं। राम के नाम पर लोगों को लड़ाया जा रहा हैं। देश भाजपा के राज में कई सालों पीछेे चला गया है। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजीब काम्बोज,सुखाम बेदी, जोगिंदर वाल्मीकि ओमप्रकाश सलूजा, आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top