प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र में महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन 

Spread the love

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र में महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन
करनाल13 फरवरी( पी एस सग्गू)
करनाल में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेक्टर सात सेवा केंद्र में महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मार्डन डेयरी के निदेशक डा. पीके जैन ने शिरकत की। उन्होंने अपने माउंट आबू मुख्यालय के अनुभव सांझा किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेघा भंडारी ने की। उन्होंने कहा कि शिव परमात्मा द्वारा सिखाया जाने वाला राजयोग मेडीटेशन सबको सीखना चाहिए। विशिष्ट अतिथि अनुराधा राणा ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि यह ईश्वरीय ज्ञान समझना हरेक युवा के लिए जरूरी है। यह ज्ञान साइंटिफिक है। इसमें कोई अन्य श्रद्धा नहीं है।
इस मौके पर ब्रह्माकुमारी प्रेम दीदी ने कहा कि शिव निरांकार हैं, अजन्मा हैं, अनंत गुणों के सागर और भंडार हैं। शिव कल्याणकारी हैं, कलियुग अंत सतयुग के संगमयुग पर वो धरा पर अवतरित होते हैं। उस समय चारों ओर पापाचार, भ्रष्टाचार, दुराचार, व्यभाचार और अज्ञानता का घोर अंधकार फैला होता है तब वो जागती ज्योत ज्ञान सूर्य परमात्मा इस धरा पर अवतरित होकर अज्ञानता के तय को दूर भगाते हैं। जब धरती पर अवतरित होते हैं उसी समय सारी सृष्टि काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार के पंजे में जकड़ी हुई होती है। परमात्मा शिव की पवित्रता सुख शांति की किरणें पडऩे पर सारी सृष्टि पांच विकारों से मुक्त हो जाती है। परमात्मा नर्क को स्वर्ग बनाने, कलियुग को सतयुग बनाने के लिए साकार प्रजापिता ब्रह्मा का साधारण मानवी तन लेकर आसुरी सम्प्रदाय का विनाश व दैवी सम्प्रदाय की स्थापना करते हैं।
ब्रह्माकुमारी संगीता बहन ने सबको परमात्मा का सत्य परिचय देते हुए कहा कि परमात्मा परमधाम के वासी हैं, सर्वशक्तिमान हैं। उनके गुणों की महिमा अपरंपार है। वो पिताओं के भी परमपिता, शिक्षकों के भी परमशिक्षक, रक्षकों के भी परमरक्षक, गुरुओं के भी सदगुरु हैं। इस मौके पर बीके शिखा बहन ने कुशल मंच संचालन किया। कुमारी रीतिका, काजल व संजना ने अपने सुंदर नृत्य से सबको मोह लिया। नंदनलाल वर्मा ने शिव की महिमा का सुंदर भजन सुनाया। शालिनी आनंद की स्वरचित कविता सुनकर सभी भाव विभोर हो गए।इस मौके पर केक काटा गया। दीप प्रज्जवलन किया गया व शिव बाबा का ध्वज फहराया गया। मेहमानों को ईश्वरीय सौगात भेंंट की गई।
इस मौके पर हर्षवर्धन भटनागर, डीएस भारती, अनिरूद्ध कालरा, नरेंद्र गुप्ता, कृष्ण सलूजा, जगदीश कादियान, आरके राणा, ज्ञान सरदाना, राकेश कुमार, महिंद्र संधु, ऋषिराज शर्मा, डा. केके चावला, डा. शाम वधवा, डा. सरिता ठाकुर, पूर्वै पार्षद नीना सिंह, सिमरण चौधरी, छवि चौधरी, रजनी कौशल, हरिकृष्ण नारंग व निधि सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top