पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की 6 अगस्त को करनाल में होने वाली जनसभा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कमर कसी

Spread the love
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की 6 अगस्त को करनाल में होने वाली जनसभा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कमर कसी
एतिहासिक होगा जन मिलन कार्यक्रम : त्रिलोचन सिंह
करनाल 27 जुलाई (पी एस सग्गू)
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा छह अगस्त को करनाल के एसबीएस स्कूल में जन मिलन कार्यक्रम के दौरान लोगों की समस्याओं और शिकायतों को सुनेंगे। लोगों को कार्यक्रम का न्यौता देने के लिए कांग्रेस के करनाल जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह, पूर्व अध्यक्ष अशोक खुराना, रानी कांबोज व गगन मेहता ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया।
त्रिलोचन सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार से प्रदेश की जनता तंग हो चुकी है। सीएम मनोहर लाल और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला विकास कार्यों का ढिंढोरा पीट रहे हैं। जमीनी स्तर पर विकास की बजाए प्रदेश का विनाश हुआ है। बेरोजगारी और महंगाई से जनता में त्राहिमाम है। क्राइम में प्रदेश नंबर वन बन गया है। परिवार पहचान पत्र और पेंशन को लेकर बुजुर्ग, दिव्यांग और विधवा महिलाएं सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान जन समस्याओं का हल करवाने के लिए प्रयासरत हैं। करनाल में होने वाले जन मिलन कार्यक्रम इतिहास रचेगा। सीएम सिटी के लोगों की आवाज विधानसभा में उठाई जाएगी। कांग्रेस नेताओं ने लोगों से आह्वान किया कि अपनी समस्याएं और शिकायतों को लेकर जन मिलन कार्यक्रम में पहुंचे। अशोक खुराना ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष उदयभान से मिलने को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। रानी कांबोज ने कहा कि जन मिलन कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा महिलओं की भागीदारी होगी। सभा आयोजक प्रेम मलवानिया ने कहा कि जन मिलन कार्यक्रम में सैंकड़ों लोगों के साथ जुलूस की शक्ल में पहुंचेंगे।
इस अवसर पर प्रेम मलवानिया, विनोद काला प्रधान, टिंकू वर्मा, राजपाल तंवर, जिलाराम वाल्मीकि, रमेश जोगी, परमिंद्र सिंह, जोगिंद्र सिंह व जगपाल नरवाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top