पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने भगवान परशुराम जयंती महोत्सव का दिया निमंत्रण परशुराम जयंती पर उमड़ेगा जनसैलाब : विनोद शर्मा

Spread the love

पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने भगवान परशुराम जयंती महोत्सव का दिया निमंत्रण
परशुराम जयंती पर उमड़ेगा जनसैलाब : विनोद शर्मा
करनाल की पुरानी सब्जी मंडी में 5 मई को आयोजित होगा भगवान परशुराम जयंती महोत्सव
करनाल 30 अप्रैल (पी एस सग्गू)

पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर चलते हुए हमें समाज को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों में इस समारोह को लेकर भारी उत्साह बना हुआ है। विनोद शर्मा 5 मई को आयोजित होने वाले भगवान परशुराम जयंती महोत्सव का निमंत्रण देने के लिए कई स्थानों पर पहुंचे। मंगलवार को विनोद शर्मा करनाल के गांव कमालपुर रोड़ान, राजेपुर, खुखनी, गढ़ी जाटान, पूजम, कुडक़, जरीफाबाद व बालू में पहुंचे।
उन्होंने ग्रामीणों को भगवान परशुराम जयंती महोत्सव में पहुंचने का निमंत्रण दिया और कहा कि इस कार्यक्रम में आप सभी लोग अवश्य पहुंचें। ग्रामीणों ने कहा कि वे समारोह में बड़ी संख्या में पहुंचेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने कहा कि कहा कि करनाल की पुरानी सब्जी मंडी में 5 मई को भगवान परशुराम जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा जिसकी तैयारियां जोरशोर से की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम सम्पूर्ण मानव समाज को सद्भाव एवं एकता का संदेश दिया।उन्होंने सभी से भगवान परशुराम के बताये मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं। वह किसी जाति विशेष के भगवान ना होकर सर्व समाज के भगवान हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे इस कार्यक्रम में बढ़ चढक़र भारी संख्या में पहुंचे। करनाल में आयोजित होने वाले जयंती महोत्सव में प्रदेशभर से हजारों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग पहुंचेंगे।इस अवसर पर जिला करनाल ब्राह्मण सभा के प्रधान सुरेंद्र शर्मा बड़ौता, उपाध्यक्ष सुशील गौतम, जोनी सरपंच कमालपुर, मांगेराम सरपंच राजेपुर, रामलाल सरपंच खुखनी, रविंद्र शर्मा सरपंच गढ़ी जाटान, अमरजीत, राममेहर, पूर्व प्रधान ब्राह्मण सभा इंद्री वेदपाल शर्मा, संजय शर्मा, विक्रम शर्मा उड़ाना, राममेहर शर्मा, देवेंद शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top