पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह का कमेटी चोंक पर पुतला फूंका पंजाब मे राष्ट्रपति शासन लगाया जाए–योगेंद्र राणा

Spread the love

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह का कमेटी चोंक पर पुतला फूंका
पंजाब मे राष्ट्रपति शासन लगाया जाए–योगेंद्र राणा


करनाल 15 सितंबर(पी एस सग्गू)

गत दिनों कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा बयान जारी करके किसानों से अपील की गई थी कि वह अपना आंदोलन हरियाणा और दिल्ली में जाकर करें ताकि वंहा का माहौल और ज्यादा बिगड़े।उनके इसी ब्यान के विरोध में आज स्थानीय कमेटी चोंक पर सैकड़ों की संख्या मे भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह का पुतला फूंका गया। इस मौके पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी,राहुल गांधी, कैप्टन अमरेंद्र सिहं एवं नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पुतले को आग के हवाले किया।
इस मौके पर पत्रकारों को सम्बोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने कहा कि अमरेंद्र सिंह द्वारा की गई इस बचकानी ब्यानबाजी की जितनी भी निन्दा की जाए वह कम है उन्होंने कहा कि इतने बडे संवैधानिक पद पर बैठे कर आपसी भाईचारा बिगाड़ने वाला ब्यान एक सूबे के मुख्यमंत्री को शोभा नही देता उन्हें इसके लिए देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।इसके साथ साथ जिलाध्यक्ष ने केंद्र सरकार से मांग की कि आने वाले दिनों मे पंजाब विधानसभा चुनाव में धाधंले बाजी रोकने और निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने प्रदेश की मनोहर सरकार को किसान हितैषी बताते हुए कहा कि आज पूरे देश मे किसानों को सर्वाधिक गन्ने का भाव दिया जा रहा है और प्रदेश की भाजपा सरकार एम एस पी पर फसलों को खरीदने का काम कर रही है।
इस मौके पर उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें किसानों को भडका कर भाईचारे को खराब करने की बजाय हरियाणा सरकार की तर्ज पर किसानों के लिए हितकारी काम करें।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा के अतिरिक्त पूर्व जिला अध्यक्ष जगमोहन आनंद,मुख्यमंत्री प्रतिनिधि संजय बठला, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण लाठर,संजय राणा, अमृत जोशी,जिला महामंत्री राजबीर शर्मा, सुनील गोयल, अशोक सुखीजा,कृष्ण गर्ग, जिला मीडिया प्रमुख डा अशोक कुमार, आई टी प्रमुख विकास कथुरिया,शमशेर नैन,अशोक मदान,एडवोकेट यशवीर सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा सतीश ,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मास्टर नरेंद्र गौरसी,ललित दाबडा, मीनाक्षी भिंडर, सुनील गुप्ता, विनय संधू, रवि बतान,मेघा भंडारी, संकल्प भंडारी, हरपाल कलामपुरा, मनमीत बावा, नितिन राणा, अमित सालवन, अजीत सिंह राणा सुधीर सिंह जैसलमेर नंबरदार विनोद कंबोज नीलम सिंह श्याम सिंह चौहान,मोंटी, मलखान सिंह मनफूल, राहुल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top